चुनाव आयोग को लेकर जारी विरोधप्रदर्शन के बीच दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेताओं के लंच से पहले हंगामा हुआ है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक कश्मीरी युवक के साथ मारपीट की. शख्स की पहचान श्रीनगर के रहने वाले फहीम नजीर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता जब प्रदर्शन कर रहे थे, तभी वह शख्स राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगा और कहने लगा कि देश को राहुल गांधी भ्रमित कर रहे हैं और बांग्लादेश बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

राहुल गांधी का विरोध करने वाले शख्स का कहना है, ‘जब विपक्ष जीत जाता है तो ईवीएम में खराबी नहीं होती है, ईवीएम को लाया राजीव गांधी ने… ये लोग मुझे मार रहे हैं… क्या यह लोकतंत्र है… मैं श्रीनगर से हूं और मेरा नाम फहीम नजीर है… मैंने राहुल गांधी को गाली नहीं दी लेकिन मुझे मारा गया… मैंने देश को समझाने की कोशिश कर रहा हूं… देश को नेपाल बनाने की साजिश चल रही है… बांग्लादेश बनाने की साजिश चल रही है… मैं देश का नागरिक हूं… मैं देश को नेपाल या बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा.’
दिल्ली में कैफे के बाहर हंगामा
राहुल गांधी का विरोध करने पर शख्स की पिटाई
#RahulGandhi #Congress #CongressWorkers #ViralVideo | @pragatisocial | @RAVIMISHRA_TV | @karunashankar
Follow करें हमारा WhatsApp Channel : https://t.co/ntWjDDRTKi https://t.co/avNvvbmdzG
— TV9 Bharatvarsh October 8, 2026
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने INDIA ब्लॉक के सांसदों को दिल्ली के कनॉट प्लेस में मोएट्स रेस्टोरेंट में लंच के लिए बुलाया है. लंच शुरू होने से पहले वहां पर बड़ी संख्या में NSUI के कार्यकर्ता पहुंच गए हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान श्रीनगर का रहने वाला फहीम नजीर वहां पहुंच गया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करने लगा. उसने बीजेपी के समर्थन में भी नारे लगाये. इस पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी. कुछ नेताओं ने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन तभी पुलिस आ गई और फहीम को किनारे लेकर गई.
कल भी हुआ था लंच, फिर जंतरमंतर जाने पर बवाल
बीते कल भी INDIA ब्लॉक के सांसदों का लंच सागर रत्न में हुआ था. इसके बाद विपक्षी सांसद तीन बसों में जंतरमंतर की तरफ रवाना हुए थे. उनका मकसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करना था. दिल्ली पुलिस ने रास्ते में बसों को रोक दिया और बाद में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भी धक्कामुक्की और टकराव की स्थिति बनी.
दिल्ली पुलिस ने बाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत अन्य लोगों के खिलाफ पुलिसकर्मियों से कथित मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में FIR दर्ज की. आज भी INDIA ब्लॉक के सांसद लंच करेंगे. इसके बाद राजघाट जाने का प्लान है, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने भारी तैनाती की है.
दिल्ली में कैफे के बाहर हंगामा


