Saturday, December 6, 2025
Bollywood

Dharmendra funeral: जाने क्यों जल्दबाजी में किया गया था धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार, पूरी कहानी आ गई हैं सामने.

Dharmendra funeral: जाने क्यों जल्दबाजी में किया गया था धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार, पूरी कहानी आ गई हैं सामने.
Dharmendra funeral: जाने क्यों जल्दबाजी में किया गया था धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार, पूरी कहानी आ गई हैं सामने.

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं है। उनका सोमवार को 89 साल की उम्र में निधन हुआ था और इसकी जानकारी कम ही लोगों को मिल पाई और कुछ देर बाद ही उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

हालांकि उनके कई फैंस और लोगों के दिमाग में यह बात हैं की इतनी जल्दबाजी क्यों की गई। ऐसा होना धर्मेंद्र के प्रशंसकों के गले नहीं उतर रहा है।

पूछे जा रहे सवाल
अब धर्मेंद्र के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से देओल परिवार को ट्रोल करना शुरू कर दिया। प्रशंसकों ने सवाल उठाया कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की अंतिम विदाई में इतनी जल्दी क्यों? क्या कोई मजबूरी थी? इस संबध में अब खुलासा हुआ है। खबरों के अनुसार, सूत्रों से जो जानकारी मिली है उससे इसके पीछे दो वजहें सामने आई हैं। सूत्रों ने जानकारी दी कि धर्मेंद्र की पहले से ही इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार सरल और पारिवारिक माहौल में हो। उनकी इच्छा नहीं थी कि उनकी विदाई एक बड़ा इवेंट बन जाए।

दूसरा कारण ये बताया गया है कि धर्मेंद्र के निधन की खबर फैलते ही घर के बाहर भीड़ जमा होने लगी थी। सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए भी देओल परिवार की ओर से बिना देर किए उनका जल्द अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। हालांकि देओल परिवार की ओर से अभी तक इस संबंध में किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply