पाकिस्तान टीम पहले टेस्ट मैच में संघर्ष करती दिख रही थी, लेकिन तीसरे दिन उसके गेंदबाजों ने उनकी वापसी करा दी है और अब मेजबान टीम पर संकट आ गया है।

गेंदबाजों के संयुक्त प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टौरोबा में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान वेस्टइंडीज को परेशानी में डाल दिया है। स्टम्प तक वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में सात विकेट खोकर 126 रन बना लिए हैं।
वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 311 रन बनाए थे। पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में 282 रनों पर ढेर हो गई और मेजबान टीम दूसरी पारी में 29 रनों की बढ़त से साथ उतरी और इसलिए तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसके पास 155 रनों की बढ़त है।
मसूद का शानदार शतक
पाकिस्तान ने तीसरे दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 194 रनों के साथ की थी। शान मसूद ने 88 रनों से अपनी पारी आगे बढ़ाई और शतक पूरा करने में सफल रहे। उनके साथ उतरे सलमान अली अगा के रूप में पाकिस्तान ने अपना चौथा विकेट खोया। वह 20 रन ही बना सके। उनके बाद ही मसूद आउट हो गए। दोनों के विकेट 244 रनों के कुल स्कोर पर गिरे। मसूद ने 184 गेंदों का सामना कर 12 चौके मारे।
यहां से पाकिस्तान ने अपने अगले पांच विकेट 38 रनों पर ही खो दिए। वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने पांच विकेट हासिल किए। केमार रोच और शामार जोसेफ के हिस्से दोदो विकेट आए।
पाकिस्तानी गेंदबाजों का कमाल
पहली पारी में जिस तरह से विंडीज की बल्लेबाजी रही थी उससे लग रहा था कि दूसरी पारी में वह और बेहतर प्रदर्शन करेगी, लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने उसका बुरा हाल कर दिया। शुरुआत मोहम्मद अब्बास ने ब्रेंडन किंग को आउट करते हुए की। उन्होंने पांच रन बनाए। पांचवें ओवर की पहली गेंद पर उनका विकेट गिर जब टीम का स्कोर सात रन था। तीन गेंद बाद अब्बास ने कावेम हॉज को भी आउट कर दिया। वह खाता तक नहीं खोल सके।
मोहम्मद अली ने आमिर जांगू को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका दिया। वह चार रन ही बना पाए। शै होप 10 रनों से आगे अपनी पारी नहीं ले जा सके। एक छोर संभाले खड़े तेजनारायण चंद्रपॉल को आमिर जमाल ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने 101 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 35 रन बनाए। जस्टिन ग्रीव्स 20 और कप्तान रोस्टन चेज आठ रन बनाकर आउट हो गए। केमार रोच पांच और जोसेफ 22 रन बनाकर नाबाद हैं।
पाकिस्तान की तरफ से अब्बास को तीन विकेट मिले। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। खुर्रम शहजाद के हिस्से दो विकेट आए। मोहम्मद अली और आमिर जमाल के हिस्से एकएक विकेट आया।



