Himachal Se: DC vs KKR 70th Match Highlight IPL 2026: आईपीएल 2026 का आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में खेल गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता को 40 रनों से हराया। इससे पहले केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर डीसी को बल्लेबाजी का न्योता दिया। DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के सामने 204 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में KKR 18.4 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हिसाब से दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच को 40 रन से अपने नाम कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत इस मुकाबले में काफी दमदार रही। ओपनिंग करने उतरे अभिषेक पोरेल और ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़कर टीम को मजबूत आधार दिया। पोरेल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों पर 22 रन बनाए, जबकि उनके आउट होने के बाद साहिल पारख ने भी तेज रन बटोरते हुए 17 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया। कप्तान अक्षर पटेल ने मध्यक्रम में जिम्मेदारी संभाली और 25 गेंदों पर 39 रन की उपयोगी पारी खेली।
A roaring signoff at Eden. 💙❤️ pic.twitter.com/JUkELIQvwZ
— Delhi Capitals May 24, 2026
केएल राहुल ने खेली अर्धशतकीय पारी
हालांकि दिल्ली की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी झलक केएल राहुल के बल्ले से देखने को मिली। राहुल ने सिर्फ 30 गेंदों में 60 रन ठोक दिए और 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 4 शानदार छक्के शामिल रहे। अंत में डेविड मिलर ने भी तेजी दिखाई और 19 गेंदों में 28 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
केकेआर की गेंदबाजी
दिल्ली कैपिटल्स के लिए युवा गेंदबाज सौरभ दुबे ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 4 ओवर में 7 की इकोनॉमी से 28 रन दिए। इसके अलावा अनुकूल रॉय, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने 11 विकेट अपने नाम किया। हांलाकि अनुकूल काफी महंगे भी साबित हुए। उन्होंने 2 ओवर में 11.50 की इकोनॉमी के साथ 23 रन लुटाए। अगर बात करें सबसे महंगे गेंदबाजी की तो कार्तिक त्यागी रहे। त्यागी ने 4 ओवर में 14 के आसपास की इकोनॉमी के साथ 55 रन खर्च किए।
खराब रही केकेआर की बल्लेबाजी
डीसी के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी केकेआर के लिए कप्तान को छोड़कर किसी ने भी अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं किया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कप्तान रहाणे ने 39 गेंदों में 4 चौके व 4 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। रहाणे के अलावा केकेआर के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकमयाब रहा। रोवमन पॉवेल 29, मनीष पांडे 25, फिन एलन 20, कैमरून ग्रीन 2 तो रिंकू सिंह अपना खाता भी न खोल सके।
लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने झटके 33 विकेट
गेंदबाजी में दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 33 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा मिचेल स्टार्क को 2 तो कप्तान अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला।



