
Deepika Padukone on Dhurandhar 2: दीपिका पादुकोण इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. वजह उनके पति और सुपरस्टार रणवीर सिंग की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ पर उनकी चुप्पी है. इंटरनेट पर कई लोग ये सवाल उठा रहे थे कि आखिर दीपिका ने फिल्म को लेकर कोई पोस्ट क्यों नहीं किया? इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उनसे पूछा गया कि ‘नो पोस्ट, नो प्रेज’ क्या कोई सोच-समझकर लिया गया फैसला है या फिर लोग ज्यादा सोच रहे हैं. इस सवाल ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी.
फैंस अलग-अलग तरह की बातें करने लगे. इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा गय था, जिसमें कहा गया कि दीपिका ने 500 करोड़ के बड़े प्रोजेक्ट को ‘साइलेंट ट्रीटमेंट’ दे दिया. पोस्ट में ये भी लिखा गया कि जहां फिल्म ग्लोबल लेवल पर रिकॉर्ड तोड़ रही है. वहीं दीपिका प्रीमियर छोड़कर अपने ससुराल वालों के साथ सितार कॉन्सर्ट में नजर आईं. ना कोई पोस्ट, ना कोई तारीफ. इससे लोगों को लगा कि शायद वो किसी वजह से फिल्म या डायरेक्टर से दूरी बना रही हैं या फिर किसी विवाद से बच रही हैं.
अपने जवाब से दीपिका ने हिलाया इंटरनेट
हालांकि, दीपिका ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए साफ जवाब दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘दूसरा वाला सही है मेरे दोस्त… पी.एस. मैंने ये फिल्म आप सब से पहले देख ली थी. अब बताओ मजाक किस पर है?’. उनके इस जवाब से साफ हो गया कि वो किसी तरह का ड्रामा नहीं कर रही थीं. बस सोशल मीडिया पर हर चीज शेयर करना जरूरी नहीं समझतीं. उनके इस जवाब के बाद कई फैंस ने उनका सपोर्ट किया और कहा कि हर बात को ओवरएनालाइज करना सही नहीं है.
1500 करोड़ से ज्यादा कर चुकी कमाई
फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की बात करें तो ये एक स्पाई एक्शन थ्रिलर है जो पहले पार्ट के बाद की कहानी दिखाती है. इसमें रणवीर सिंह के किरदार को और गहराई से दिखाया गया है, साथ ही उनकी असली पहचान जसकीरत सिंह रंगी की कहानी भी सामने आती है. फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर चुकी है और दुनियाभर में 1500 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है.
अब फैंस को OTT रिलीज का है इंतजार
ओटीटी रिलीज को लेकर भी इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. पहले पार्ट को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था, लेकिन इस बार ‘धुरंधर 2’ जियोहॉटस्टार पर आएगी. खबरों के मुताबिक इस फिल्म के लिए करीब 150 करोड़ की डील हुई है, जो पहले पार्ट से दोगुनी है. हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन आमतौर पर फिल्म थिएटर रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद ओटीटी पर आ जाती है, तो फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
रणवीर-दीपिका की पर्सनल लाइफ
अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ी में से एक है. दोनों ने 14 नवंबर, 2018 को शादी की थी और अप्रैल 2026 तक उनकी शादी को करीब 7 साल पूरे होने वाले हैं. दोनों ने 8 सितंबर, 2024 को अपनी बेटी ‘दुआ’ का स्वागत किया था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फिल्मों में भी उनकी जोड़ी हिट रही है. ‘राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ में उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया और आज भी लोग उन्हें साथ में देखने का इंतजार करते हैं.






