Sunday, April 5, 2026
Politics

Deadline खत्म, अब… Hormuz पर भड़के Donald Trump की Iran को सीधी धमकी

Deadline खत्म, अब… Hormuz पर भड़के Donald Trump की Iran को सीधी धमकी
अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बेहद आक्रामक भाषा का इस्तेमाल करते हुए ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने की चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि अगर ईरान ने यह रास्ता नहीं खोला, तो उसे बड़े सैन्य हमलों का सामना करना पड़ेगा। राष्ट्रपति ने समझौते के लिए दी गई 48 घंटे की समयसीमा खत्म होने से पहले ही अपना दबाव और बढ़ा दिया है।

पावर प्लांट-पुलों को निशाना बनाने का ऐलान

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में सीधे तौर पर ईरान के बुनियादी ढांचे को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मंगलवार का दिन ईरान के लिए ‘पावर प्लांट डे’ और ‘ब्रिज डे’ साबित होगा। इसका मतलब है कि अमेरिकी सेना ईरान के बिजली संयंत्रों और प्रमुख पुलों पर हमला कर सकती है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने उनकी बात नहीं मानी, तो उस पर ऐसा हमला किया जाएगा जैसा दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा होगा।
 

अल्टीमेटम और सैन्य कार्रवाई की तैयारी

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने ऐसी धमकी दी है, इससे पहले 21 मार्च को भी उन्होंने ईरान के सबसे बड़े बिजली संयंत्र को नष्ट करने की बात कही थी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शनिवार को भी उन्होंने दोहराया कि समय तेजी से निकल रहा है। ट्रंप के इस बयान से साफ है कि यदि तय समयसीमा के भीतर कोई समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका ईरान के खिलाफ कड़ी सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है, जिससे क्षेत्र में युद्ध का खतरा और बढ़ गया है।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply