चुकंदर की प्यूरी बनाकर इसे आटे में मिलाएं और गूंथ लें. इससे आप सीधे भी पराठे या रोटी बना सकते हैं या फिर पराठे में आप पनीर की स्टफिंग भर लें. इसी तरह से इसे आप सूजी, बेसन में डालकर चीले बना सकते हैं. पराठे और चीले को दही, हरी चटनी के साथ गरमागरम ब्रेकफास्ट में सर्व करें.

चुकंदर के नूडल्स भी बनाना काफी आसान है और ये हेल्दीटेस्टी भी लगते हैं. गेंहू के आटे में चुकंदर मिलाकर इसमें थोड़ा नमक मिलाकर गूंथ लें. पानी उबलने रखें और आटे की रोटियां बेलकर स्ट्रिप में काटकर उबाल लें. पानी से निकालकर इसे थोड़े से ऑयल में डालकर बेसिक मसालों के साथ छौंक लें.

चुकंदर के कटलेट भी एक बेहतरीन स्नैक है. इसे बनाने के लिए आप काले चना को उबाल लें और चुकंदर को स्टीम कर लें. दोनों चीजों को साथ में मैश करें और बेसिक मसाले, कटा हुआ प्याज मिलाकर इसके कटलेट तैयार करके थोड़े से सफेद तिल भी स्प्रिंकलर कर लें. चाहे तो थोड़े से आलू भी मैश करके एड किए जा सकते हैं ताकि कटलेट बाइंड सही से हो जाए. कटलेट को आप हरीलाल चटनी के साथ परोसे.

चुकंदर की प्यूरी, रामदाना के आटे के साथ आप क्रंची क्रैकर्स बनाकर तैयार कर सकते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ये आप ग्लूटेनफ्री, भी रहते हैं और वीगन लोगों के लिए भी बेस्ट हैं. बस अमरंथ के आटे और चुकंदर प्यूरी को मिलाकर इसमें बेसिक मसाले मिलाकर थोड़ा सा तेल एड करें. इसे गूंथकर बेल लें. तिकोने टुकड़ों में काटें और क्रिस्पी होने तक बेक कर लें.

सर्दियों में चुकंदर की बर्फी या इसका हलवा भी इसे खाने का स्वादिष्ट तरीका है. चुकंदर को कद्दूकस करके देसी घी में भून लें और फिर इसमें दूध डालकर सूखने तक पकाएं. जरूरत के मुताबिक चीनी एड करें या फिर खजूर पीसकर मिला दें. इसमें कुछ नट्स मिलाकर प्लेट में घी लगाएं और मिश्रण को जमाकर बर्फी काट लें.

सर्दियों में डाइट में दही एड करते हैं तो आपके लिए बेस्ट रहेगा कि चुकंदर का रायता बना लें. इसकी स्मेल न आए, इसलिए चुकंदर को स्टीम कर लें. इसके बाद इसे कद्दूकस करके फेंटे हुए दही में मिलाएं. इसमें काली मिर्च, काला नमक डालें, चाहे तो 1 छोटे चम्मच तेल में जीरा, करी पत्ता, हींग के साथ तड़का लगा लें.