Sunday, April 12, 2026
IndiaTrending

हार का दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाए David Miller, आंसुओं की लगाई बाढ़, ड्रेसिंग रूम का VIDEO वायरल

हार का दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाए David Miller, आंसुओं की लगाई बाढ़, ड्रेसिंग रूम का VIDEO वायरल
हार का दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाए David Miller, आंसुओं की लगाई बाढ़, ड्रेसिंग रूम का VIDEO वायरल

David Miller: बीते दिन आईपीएल में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ एक रनों से हार का सामना करना पड़ा और अगर यह टीम थोड़ा सा दिमाग लगा लेती, तो शायद यह एक रन से इस हार नहीं मिलती।

इस हार से हर कोई काफी ज्यादा दुखी था। लेकिन सबसे ज्यादा दुखी दिखाई दिए डेविड मिलर। साउथ अफ्रीकी स्टार डेविड मिलर एक ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद भी टीम को न जीता पाने के चलते काफी ज्यादा दुखी दिखाई दिए और ड्रेसिंग रूम में रोते भी नजर आए।

ड्रेसिंग रूम में रोते दिखे David Miller

David Miller seen crying in the dressing room.

आईपीएल 2026 में कल दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को गुजरात टाइटंस ने एक रन से जीत लिया। लास्ट बॉल पर इस टीम को दो रनों की जरूरत थी। लेकिन यह टीम एक भी रन नहीं बना सकी और मैच हार गई।

हालांकि पांचवें गेंद पर रन लेने का एक पूरा मौका था, जो कि डेविड मिलर ने गंवा दिया। मिलर ने ओवर की पांचवीं गेंद पर सिंगल नहीं लिया और सोचा की लास्ट बॉल पर बड़ी हिट लगाकर या 2 रन लेकर मैच जीत जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ इसके बाद वो काफी दुखी दिखाई दिए।

ड्रेसिंग रूम में भी वह फूट-फूट कर रोते नजर आए। मैच खत्म होने के बाद कई खिलाड़ियों ने उन्हें दिलासा दिया। कप्तान अक्षर पटेल भी उन्हें गले लगाकर समझाते नजर आए। मगर वो उस दुःख को सहन नहीं कर पा रहे थे, जिसके बाद रोते दिखाई दिए।

 

मिलर ने खेली 41 रन की पारी

अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर अक्षर पटेल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और विरोधी टीम ने इस फैसले का सही फायदा उठाया। उन्होंने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 210 रन बना दिए। इस दौरान शुभमन गिल ने 70, जोस बटलर ने 52 वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 55 रन की पारी खेली।

इस टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शुरुआत काफी दमदार की। पथुम निसांका और केएल राहुल ने बेहतरीन स्टार्ट दिया। लेकिन निसांका 41 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद यह टीम लगातार तीन विकेट गंवा बैठी। नितीश राणा, समीर रिजवी और अक्षर पटेल क्रमशः 5, 0 और 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

डेविड मिलर (David Miller) भी इस बीच बैटिंग करने आए थे। लेकिन चोट लगने की वजह से रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वह वापस मैदान पर आए और उन्होंने नाबाद 20 गेंद में 41 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से तीन चौके और तीन छक्के आए। एक टाइम पर गुजरात टाइटंस इस मैच में काफी आगे नजर आ रही थी। लेकिन मिलर ने अपनी किलर बैटिंग से DC को मैच में वापस लाया और अगर वह पांचवें गेंद पर सिंगल ले लेते तो मैच भी जीत जाते।

कमेंटेटर्स और फैंस ने उठाए सवाल

उनके सिंगल न लेने के फैसले से फैंस काफी ज्यादा नाराज दिखे। फैंस, कमेंटेटर हर कोई उन्हें सिंगल न लेने के लिए क्रिटिसाइज करता नजर आया। अगर वो अंतिम गेंद पर दो बना लेते तो इन सभी क्रिटिसिज्म से बच जाते। लेकिन डीसी मैच हार गई और उन्हें काफी कुछ सुनना पड़ा। यह डीसी की इस सीजन की पहली हार रही। इससे पहले यह टीम लगातार अपने दोनों मैच में जीत कर आ रही थी।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply