उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार किया गया है. रानीपुर पुलिस ने उन्हें देर रात रोशनाबाद स्थित कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उनकी गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड की राजनीति में फिर हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस ने नार्को टेस्ट से ठीक पहले हुई कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं.

कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने सोमवार को नार्को टेस्ट से पहले उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर बीजेपी सरकार से सवाल किया और पूछा, ‘यह कार्रवाई नार्को टेस्ट से ठीक पहले क्यों की गई?’ उन्होंने आरोप लगाया कि उर्मिला नार्को टेस्ट के लिए तैयार थीं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कल उनका नार्को टेस्ट होना था, लेकिन उससे ठीक पहले बीजेपी सरकार ने उनके खिलाफ नया मामला दर्ज किया और आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
VIP की भूमिका सामने आने से रोकने की कोशिश शैलजा
कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, ‘अंकिता भंडारी हत्याकांड में बीजेपी सरकार आखिर किसे बचाने के लिए इतनी बेचैन है? अभिनेत्री उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी बीजेपी सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करती है. आखिर नार्को टेस्ट से पहले ही यह कार्रवाई क्यों की गई? ये सीधा सीधा VIP की भूमिका का सच सामने आने से रोकने की कोशिश है.’
अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा सरकार आखिर किसे बचाने के लिए इतनी बेचैन है?
उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार थीं। कल उनका नार्को टेस्ट होना था, लेकिन उससे ठीक पहले भाजपा सरकार ने उनके खिलाफ नया मामला दर्ज किया और आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
यह गिरफ्तारी भाजपा सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। आखिर नार्को टेस्ट से पहले ही यह कार्रवाई क्यों की गई?
ये सीधा सीधा VIP की भूमिका का सच सामने आने से रोकने की कोशिश है।
— Kumari Selja October 25, 2026
ऋषिकेश के वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करने वाली अंकिता भंडारी की 18 सितंबर 2022 को हत्या कर दी गई थी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में एक कार्यक्रम के दौरान इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अंकिता को न्याय दिलाना समाज और प्रशासनिक व्यवस्था, दोनों की जिम्मेदारी है.
क्रांतिकारी ऐसे ही जाते हैं जेल… बोलीं उर्मिला
उर्मिला सनावर ने कोर्ट में पेशी और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के आदेश के बाद कहा ,’ क्रांतिकारी ऐसे ही जेल जाते हैं.’ इससे पहले सनावर ने ANI को बताया, ‘CBI ने 18 अक्टूबर को मुझसे चार घंटे पूछताछ की. फिर उन्होंने हमसे पूछा कि क्या हम नार्को टेस्ट के लिए राजी हैं. चूंकि हमने पहले ही सब कुछ बता दिया है, इसलिए हमने कहा कि हम नार्को टेस्ट के लिए पूरी तरह राजी हैं.
इसके बाद अगले दिन एक CBI ऑफिसर का फोन आया और पूछा कि क्या मैं घर पर हूं. इसके बाद उन्होंने घर पहुंचकर नार्कोएनालिसिस टेस्ट के लिए एक नोटिस दिया और 23 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे देहरादून में तय अथॉरिटी के सामने पेश होने को कहा. उर्मिला सनावर ने बताया कि यह नोटिस अंकिता भंडारी मर्डर केस में वायरल हुए ऑडियो क्लिप से जुड़ा है.
मुख्यमंत्री धामी ने इस मामले में क्या कुछ कहा?
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि संवेदनशील मामले का राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करने के बजाय इस पर होने वाली चर्चा तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए.उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि किसी बेटी के दुख का राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करना या बिना सबूत आरोप लगाना कितना उचित है.
उन्होंने कहा कि इतने संवेदनशील मामले में न्यायिक प्रक्रिया, तथ्यों और साक्ष्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. अदालत द्वारा दोषियों को सजा सुनाए जाने और जमानत याचिकाओं पर न्यायिक कार्यवाही का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कानून की उचित प्रक्रिया का सम्मान किया जाना चाहिए.



