Bhopal Retired IAS Murder: भोपाल की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट है। आरोपी केयरटेकर वरुण कुमार पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इतना ही नहीं एमपी पुलिस ने उसके डिजिटल फुटप्रिंट की तलाश में दो विशेष तकनीकी टीमों को भी मैदान में उतारा है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।

क्राइम ब्रांच ने लगाई

आपको बता दें क्राइम ब्रांच की 11 और भोपाल जोनएक की चार टीमें आरोपी वरुण की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। इसमें 15 टीमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों को खंगाल रही हैं। तो वहीं दूसरी ओर टेक्निकल सेल उसके पुराने मोबाइल नंबरों और अन्य डिजिटल फुटप्रिंट की खोजने में जुटी है।

यह भी पढ़े:

आगरा में बहनों से हुई पूछताछ 

आपको बता दें इस बड़े हत्याकांड में पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती वरुण की मोबाइल लोकेशन को लेकर है। पुलिस को अभी तक आरोपी को उसकी लोकेशन नहीं मिली है। इसके लिए पुलिस ने पटियाला और आगरा निवासी उसकी दो बहनों से भी पूछताछ की है। इसके अलावा ग्वालियर निवासी उसके पिता और सौतेली मां से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यहां मिली थी आखिरी लोकेशन

आपको बता दें  पुलिस को आगरामथुरा रूट पर वरुण की आखिरी लोकेशन मिलने के बाद दिल्ली , हरियाणा और पंजाब की दिशा में निगरानी बढ़ दी गई है। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इन सब चीाजें के बाद अब टीम अब ये पता लगाने में जुटी है कि आगरा के बाद केयरटेयर वरुण ने किस स्टेशन से ट्रेन से और कहां की ट्रेन पकड़ी है।

क्या है पूरा घटनाक्रम 

आपको बता दें 30 सितंबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के एक  रिटायर्ड  आईएएस की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार सूरजनगर में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल का मर्डर Bhopal Retired IAS Murder हुआ था। इस मामले में घटना के बाद पहली सुई दो दिन पहले नौकरी पर रखे गए केयर टेकर पर गई। क्योंकि वह घटना के बाद से तुरंत गायब था।