देश के करोड़ों EPF खाताधारकों के लिए बड़ी खबर है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्त वर्ष 202526 के लिए 8.25% ब्याज देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. करीब 34 करोड़ EPF खातों में ब्याज जमा किया जाएगा और कई खाताधारकों को 15 जुलाई 2026 तक अपने PF खाते में अपडेटेड बैलेंस दिखाई देने लगेगा.

सरकार की ओर से भी वित्त वर्ष 202526 के लिए 8.25% ब्याज दर को मंजूरी मिल चुकी है. ऐसे में अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और आपका EPF खाता है, तो अब आसानी से यह पता कर सकते हैं कि आपके खाते में ब्याज जमा हुआ है या नहीं.
EPF बैलेंस कैसे चेक करें?
1. UMANG ऐप से बैलेंस देखें
सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड करें. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद अपने UAN से लॉगिन करें. लॉगिन के बाद आप अपने PF खाते का बैलेंस, जमा राशि, क्लेम की स्थिति और पिछले तीन महीनों के पेंशन खाते का स्टेटमेंट भी देख सकते हैं. जरूरत पड़ने पर आप अपनी पासबुक PDF में भी डाउनलोड कर सकते हैं.
2. EPFO Passbook Lite से तुरंत जानकारी
EPFO की Member Passbook Portal पर जाएं और अपने UAN, पासवर्ड और कैप्चा की मदद से लॉगिन करें. इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें. फिर ‘View’ विकल्प में जाकर Passbook Lite चुनें. यहां आपको हाल की जमा राशि, निकासी और अपडेटेड PF बैलेंस दिखाई देगा.
3. SMS से भी मिलेगा बैलेंस
अगर आपका UAN एक्टिव है, तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFOHO UAN लिखकर SMS भेजें. कुछ ही समय में आपको आपके PF बैलेंस, हाल की जमा राशि और KYC की जानकारी SMS के जरिए मिल जाएगी. यह सुविधा 10 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है.
4. मिस्ड कॉल सेवा का भी करें इस्तेमाल
EPFO अपने सदस्यों को मिस्ड कॉल सेवा भी देता है. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल देने पर आपके खाते का बैलेंस और अन्य जरूरी जानकारी SMS के माध्यम से भेज दी जाती है.
अगर ब्याज अभी नहीं दिख रहा तो क्या होगा?
अगर आपके PF खाते में अभी तक 8.25% ब्याज नहीं दिख रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. EPF Scheme 1952 के नियमों के अनुसार, ब्याज की गणना हर महीने के बैलेंस के आधार पर होती है. इसलिए यदि ब्याज आपके खाते में कुछ दिन बाद भी जमा होता है, तब भी आपको पूरा ब्याज मिलेगा. यानी ब्याज जमा होने में देरी होने से आपका कोई नुकसान नहीं होगा.



