ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सितंबर की शुरुआत में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। सितंबर में बुध का महागोचर होने जा रहा है। बुध देव राशि परिवर्तन करके एक शक्तिशाली योग का निर्माण करेंगे। असल में 7 सितंबर 2026 को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और भद्र महापुरुष योग का निर्माण होगा।
इतना ही नहीं, बुध का प्रभाव इस दौरान सामान्य से अधिक रहने वाला है। ऐसे में कुछ राशि वालों को बड़ा लाभ प्रदान होने वाला है। बुध, वाणी, संवाद और व्यापार के कारक है, इसलिए जातकों को कारोबार में मनचाह लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही सम्मान, सफलता, यात्रा, निवेश आदि में लाभ के योग बनेंगे। आइए आपको इन राशियों के बारे में बताते हैं।
मेष राशि
ग्रहों के राजकुमार बुध कुंडली में तीसरे और छठे भाव के स्वामी है। कन्या राशि में गोचर करने के समय वह आपके छठे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में आपको मनचाह नौकरी की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही प्रयास सफल होंगे और निवेश आपको परिणाम देंगे। नए लोगों के साथ बिजनेस में फायदा होगा और सफलता भी प्राप्त होगी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। नए सौदें में लाभ प्राप्त होने के योग नजर आ रहे है।
सिंह राशि
बुध कुंडली में दूसरे और लाभ भाव के स्वामी है। इसलिए इस गोचर के बाद वह आपके दूसरे भाव में रहने वाले है। रुका हुआ कार्य पूरा होगा और समय आपको अच्छे परिणाम देगा। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। घर में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। इसके अलावा, वाहन सुख प्राप्त होगा और कोई नए कार्य का शुभारंभ हो सकता है।
धनु राशि 
आपकी कुंडली में बुध सप्तम भाव के स्वामी माने जाते हैं और दशम भाव के भी स्वामी माने जाते हैं। इस गोचर के होने से बुध ग्रह आपके कर्म स्थान पर रहने वाले हैं। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा और धन लाभ के योग बनते हैं। निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रिटर्न देखने को मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई भी प्रोजेक्ट दोबारा शुरु हो सकता है। अपनी मेहनत के दम पर आप अच्छा नाम कमा सकते हैं।