दुनिया की सबसे पुरानी बियर कंपनियों में से एक कार्ल्सबर्ग जल्द ही भारत के में एंट्री ले सकती है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार, कार्लसबर्ग A/S अपने भारतीय कारोबार के लिए के दस्तावेज इसी हफ्ते सार्वजनिक रूप से दाखिल करने की तैयारी कर रही है. इससे कंपनी 700 मिलियन डॉलर तक जुटा सकती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। नाम न बताने की शर्त पर इन लोगों ने बताया कि देश की दूसरी सबसे बड़ी बीयर कंपनी, कार्लसबर्ग इंडिया, अगले हफ्ते से निवेशकों के लिए रोडशो शुरू कर सकती है और दिसंबर तक अपना IPO ला सकती है.

जमा किए थे गोपनीय डॉक्युमेंट्स

उन्होंने बताया कि इस प्रस्तावित IPO में पूरी तरह से डेनिश कंपनी द्वारा अपने मौजूदा शेयरों की बिक्री शामिल होने की उम्मीद है. कार्लसबर्ग ने जुलाई में ही गोपनीय तरीके से IPO के ड्राफ्ट दस्तावेज जमा कर दिए थे. मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि कार्लसबर्ग इस प्रस्तावित IPO के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी के साथसाथ जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी और सिटीग्रुप इंक. की भारतीय यूनिट्स के साथ मिलकर काम कर रही है. इन लोगों ने बताया कि अभी बातचीत चल रही है और IPO के साइज, फ्रेम और समय जैसी डिटेल्स में बदलाव हो सकता है. कार्लसबर्ग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

भारत में आईपीओ मार्केट ने पकड़ी रफ्तार

भारत के IPO बाजार ने 2026 की सुस्त पहली छमाही के बाद फिर से रफ्तार पकड़ ली है. इस साल अब तक कंपनियों ने पहली बार शेयर बेचकर लगभग 14.4 बिलियन डॉलर जुटाए हैं. 2025 में रिकॉर्ड 22 बिलियन डॉलर जुटाए जाने के बाद, बाजार एक और मजबूत साल की ओर बढ़ रहा है. बुधवार को बोली के लिए खुलते ही जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का 3.2 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड IPO कुछ ही घंटों में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया. कार्लसबर्ग इंडिया की बाजार हिस्सेदारी लगभग 22 फीसदी है. कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, 2007 में भारत में कदम रखने वाली कार्लसबर्ग देश भर में सात ब्रूअरी चलाती है.