Himachal Se: गर्मियों में खीरा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद सब्जी है। खीरा को सलाद के रूप में आप खा सकते हैं। खीरा में ज्यादातर पानी होता है, जो गर्मियों में आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। खारी खाने से शरीर को फाइबर और दूसरे जरूरी मिनरल आसानी से मिल जाते हैं। गट हेल्थ के लिए भी खीरा अच्छा माना जाता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लेकिन खीरा खाने के फायदे इसे खाने के समय पर भी काफी निर्भर करते हैं। यानि अगर आप खीरा को सही समय पर खाते हैं तो इससे आपको भरपूर फायदे मिलेंगे। लेकिन गलत समय पर खीरा खाने से फायदे की जगह उल्टा नुकसान हो सकता है। इसीलिए आयुर्वेद में कहा गया है खीरा सुबह को हीरा, दोपहर को जीरा, रात को कीड़ा। आइये जानते हैं कि ऐसा क्यों कहा जाता है?

खीरा सुबह को हीरा, दोपहर को जीरा, रात को कीड़ा, जानिए ऐसा क्यों कहा जाता है​
खीरा सुबह को हीरा, दोपहर को जीरा, रात को कीड़ा, जानिए ऐसा क्यों कहा जाता है​

आयुर्वेदिक डॉक्टर सुभाष गोयल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बता रहे हैं कि यदि आपको लगता है कि खीरे को आप कभी भी खा सकते हो तो आप बहुत बड़ी गलतफहमी में जी रहें हैं। खीरा एक बहुत अच्छी वेजिटेबल है यदि आप इसे सही समय पर इस्तेमाल करते हैं। तब ही ये भरपूर फायदे देगा। एक लाइन जो ग्रंथ में लिखी है वो हमेशा याद रखें, खीरा सुबह को हीरा, दोपहर को जीरा, रात को कीड़ा।

जी हां इसे ऐसे समझिए कि अगर आप सुबह खीरा लेते हैं तो ये शरीर में हीरे की तरह काम करता है। जो शरीर के लिए बेहद कीमती है। अगर आप इसे सुबह 11 बजे से पहले खाते हैं तो आपकी एसिडिटी और डायजेस्टिव सिस्टम को ठीक करता है। इसी वजह से कहा गया है कि खीरा सुबह को सेहत के लिए हीरा हो जाता है। अगर आप इसे दोपहर में खाते हैं तो ये जीरे के समान आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। भोजन को पचाने में मदद करता है। लेकिन हां यदि आप रात में खीरा खाते हैं तो ग्रंथों में लिखा है कि ये आपके शरीर को कीड़े के समान नुकसान पहुंचाता है। इसलिए खीरा सुबह या दोपहर को ही खाए रात के डिनर का पार्ट इसे बिलकुल नहीं बनाएं।

खीरा खाने का सबसे अच्छा समय

खीरा खाने का सबसे अच्छा समय सुबह के वक्त को माना जाता है। सुबह आप नाश्ते के समय अगर खीरा खाते हैं तो इससे मैक्सिमम फायदे आपको मिलते हैं। आप दोपहर के खाने से पहले भी खीरा खा सकते हैं। इससे आपका पेट और पाचन ठीक रहेगा। लेकिन रात में खीरा आपको नहीं खाना चाहिए।