Aaj Ka Rashifal 24 August 2026 Monday Somvar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: 24 अगस्त 2026 को ग्रहों की स्थिति कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार सोमवार को सावन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी। राशि चक्र की कौन सी राशि वालों के लिए दिन खास होगा, किसे सतर्क रहना होगा, पढ़ें 24 अगस्त का राशिफल।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का नया वाहन खरीदने के लिए शुभ रहेगा। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। जिससे आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। हालांकि, दूसरों के बहकावे में आकर कोई फैसला लेने से बचें। पुराने वित्तीय लेनदेन से जुड़ी परेशानी सामने आ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपका लकी रंग: पीला | लकी नंबर: 3 | अनलकी नंबर: 9
मकर राशि
मकर राशि वालों की आज कोई पुरानी मनोकामना पूरी हो सकती है। जिससे आपके घर में खुशी का माहौल रहेगा और पूजापाठ या धार्मिक आयोजन हो सकता है। इसके साथ ही आज आपको भाईबहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने सभी काम योजनाबद्ध और रणनीति के साथ पूरा करें। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए योग और मेडिटेशन का सहारा लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लकी रंग: नेवी ब्लू | लकी नंबर: 8 | अनलकी नंबर: 5
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन पुराने निवेश और शेयर बाजार से अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से अटका या डूबा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को मानसम्मान मिल सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, सिंगल जातकों की मुलाकात किसी पसंदीदा व्यक्ति से हो सकती है। लकी रंग: आसमानी/नीला | लकी नंबर: 6 | अनलकी नंबर: 8
मीन राशि
मीन राशि वाले आज आपके नए आइडियाज और सुझाव कार्यक्षेत्र में पसंद किए जाएंगे और बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। मानसिक तनाव कम होगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। आप मातापिता के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं। लकी रंग: केसरिया/गोल्डन | लकी नंबर: 3 | अनलकी नंबर: 7
ये भी पढ़ें:



