Garba Partner Rental Scam: नवरात्रि उत्सव शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर कुछ अकाउंट्स की ओर से पैसे लेकर गरबा पार्टनर उपलब्ध कराने के ऑफर दिए जा रहे हैं। इन पोस्ट में लोगों को गरबा खेलने के लिए साथ देने, मैचिंग कपड़े पहनने और फोटोरील्स बनाने जैसी सुविधाओं का दावा किया जा रहा है।
गरबा पार्टनर सर्विस के नाम पर ठगी की आशंका
अहमदाबाद साइबर क्राइम पुलिस ने ऐसे ऑनलाइन ऑफर्स को लेकर लोगों को सतर्क किया है। साइबर अधिकारियों के मुताबिक, मॉनिटरिंग के दौरान कई ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट सामने आए हैं, जिनमें गरबा पार्टनर सर्विस के नाम पर भुगतान की मांग की जा रही है।
पुलिस यह जांच कर रही है कि कहीं इन पोस्ट के जरिए लोगों को फर्जी लिंक, संदिग्ध मैसेज या बाहरी वेबसाइट पर भेजकर साइबर फ्रॉड तो नहीं किया जा रहा।
अकाउंट हैक या निजी जानकारी चोरी का खतरा
अहमदाबाद साइबर क्राइम DCP डॉ. लवीना सिन्हा ने बताया कि ऐसे मामलों में यूजर्स को सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक करने या बिना पुष्टि किए ऑनलाइन पेमेंट करने से बैंकिंग फ्रॉड , अकाउंट हैक या निजी जानकारी चोरी होने का खतरा हो सकता है।
1 हजार से 2 हजार रुपए तक के महंगे पैकेज
सोशल मीडिया पर वायरल कुछ ऑफर्स में अलगअलग पैकेज दिखाए जा रहे हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इनमें 1 हजार रुपए तक के सिल्वर पैकेज में कुछ घंटों तक गरबा में साथ देने, गोल्ड पैकेज में फोटोवीडियो और सोशल मीडिया कंटेंट बनाने जैसी सुविधाओं का दावा किया गया है।
वहीं 1500 रुपए से 2000 रुपए तक के महंगे पैकेज में पूरे कार्यक्रम के दौरान साथ रहने और अन्य निजी सुविधाओं के विज्ञापन भी सामने आए हैं।



