Wednesday, January 14, 2026
CrimeIndiaTrending

संभल में पत्नी और प्रेमी की खौफनाकˈ साजिश, पति की हत्या कर शव के टुकड़े अलग-अलग जगह फेंके!

संभल में पत्नी और प्रेमी की खौफनाकˈ साजिश, पति की हत्या कर शव के टुकड़े अलग-अलग जगह फेंके!
संभल में पत्नी और प्रेमी की खौफनाकˈ साजिश, पति की हत्या कर शव के टुकड़े अलग-अलग जगह फेंके!

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाले के किनारे मिले संदिग्ध बैग ने ऐसी वारदात का पर्दाफाश किया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। बैग के अंदर एक व्यक्ति का धड़ मिला था, जबकि सिर और पैर गायब थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह शव चंदौसी निवासी राहुल का है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी रूबी और उसके प्रेमी गौरव को हिरासत में लिया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर करीब एक महीने पहले राहुल की हत्या की और फिर शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह ठिकाने लगा दिए।

15 दिसंबर को पतरौआ रोड के पास बैग में धड़ मिलने के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती शव की पहचान करना था। मृतक के हाथ पर गुदे नाम से पुलिस को सुराग मिला। इसके बाद गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले गए, जहां करीब 25 दिन पहले रूबी द्वारा पति राहुल की गुमशुदगी दर्ज कराने की एंट्री मिली।

पुलिस ने जब रूबी से पूछताछ की तो उसके बयानों में कई विरोधाभास पाए गए। मोबाइल जांच में राहुल के साथ उसकी तस्वीरें भी मिलीं, जिससे शक और गहरा हो गया। सख्ती से पूछताछ करने पर रूबी और उसके प्रेमी गौरव ने जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि नवंबर में राहुल ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद घर में विवाद बढ़ गया। इसी रंजिश में दोनों ने हत्या की साजिश रची। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद शव को काटकर बैग और पॉलिथीन में भरकर अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया गया।

सबूत मिटाने के लिए रूबी ने चालाकी दिखाते हुए छह दिन बाद थाने पहुंचकर पति की गुमशुदगी भी दर्ज कराई, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल सामान और वाहन भी बरामद किए हैं।

फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply