Moong Dal Popcorn Snacks: अगर आपको या आपके घर में किसी भी बच्चे को पॉपकॉर्न खाना पसंद है, लेकिन आप इसे थोड़ा ज्यादा हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो मूंग दाल पॉपकॉर्न आपके लिए सुपर टेस्टी ऑप्शन हो सकता है। यह पारंपरिक पॉपकॉर्न की तरह ही कुरकुरा और स्वादिष्ट होता है, लेकिन इसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यही वजह है कि यह शाम की हल्कीफुल्की भूख या मूवी टाइम स्नैकिंग के तौर पर एक अच्छा विकल्प माना जाता है।

मूंग दाल से तैयार यह स्नैक डीप फ्राई वाले कई ट्रेडिशनल स्नैक्स की तुलना में खाने में हल्का होता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगर आप स्वाद के साथ हेल्दी विकल्प की तलाश में हैं, तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

मूंग दाल पॉपकॉर्न बनाने के लिए सामग्री

  • ½ कप धुली पीली मूंग दाल
  • भिगोने के लिए पानी
  • 12 बड़े चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • ½ छोटा चम्मच चाट मसाला या भुना जीरा पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर या काली मिर्च

मूंग दाल पॉपकॉर्न बनाने की विधि

  • मूंग दाल भिगोएं

सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें और इसे पर्याप्त पानी में 6 से 8 घंटे या पूरी रात के लिए भिगो दें। दाल का अच्छी तरह भीगना जरूरी है, क्योंकि इससे वह अच्छी तरह फूलती है और पकने पर कुरकुरी बनती है।

  • पानी निकालकर दाल सुखाएं

भीगी हुई दाल का सारा पानी निकाल दें। अब इसे साफ कपड़े या पेपर टॉवल पर फैलाकर 30 से 40 मिनट तक हवा में सूखने दें। ध्यान रखें कि दाल की सतह पर नमी न रहे। इससे तेल में डालते समय छींटे नहीं पड़ेंगे और दाल समान रूप से पॉप होगी।

  • कड़ाही गर्म करें

एक मोटे तले की कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। तेल सही तरह गर्म हुआ है या नहीं, इसकी जांच के लिए एक दाना दाल डालें। यदि वह तुरंत फूल जाए, तो तेल तैयार है।

  • मूंग दाल को पॉप करें

अब थोड़ीथोड़ी मात्रा में दाल को गर्म तेल में डालें और तुरंत कड़ाही को ढक्कन से ढक दें। कुछ ही देर में दाल की तरह फूलने और पॉप होने लगेगी। बीचबीच में कड़ाही को हल्का हिलाते रहें ताकि सभी दाने समान रूप से पक जाएं।

  • निकालें और मसाला मिलाएं

जब दाल का पॉप होना लगभग बंद हो जाए, तब गैस बंद कर दें। छलनी वाले चम्मच की मदद से पॉप हुई दाल निकाल लें। दाल गर्म रहते हुए उस पर नमक, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च या लाल मिर्च पाउडर छिड़कें और अच्छी तरह मिला लें।

मूंग दाल पॉपकॉर्न खाने का सही तरीका

मूंग दाल पॉपकॉर्न का स्वाद गर्म और ताजा खाने पर सबसे अच्छा लगता है। इसे आप के साथ या मूवी देखते समय हेल्दी स्नैक के तौर पर खा सकते हैं। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने के कारण यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है और तलीभुनी चीजें खाने जैसा भारीपन भी महसूस नहीं होता। इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर एक दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है।