इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच काफी टक्कर देखने को मिल रही है। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ रिलीज हुए सिर्फ चार दिनों में दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

विजय देवकोंडा की ‘रणबाली’ भी कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दूसरी ओर ‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ और यामी गौतम की ‘नई नवेली’ के बीच दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ किया है। आइए जानते इन फिल्मों ने अभी तक कुल कमाई कितनी की है।
‘जेलर 2’ ने रचा इतिहास
15 अक्तूबर को थिएटर्स में सुपरस्टार रजनीकांक की फिल्म ‘जेलर 2’ की फिल्म रिलीज हुई है। इस मूवी ने महज चार दिनों में ही शानदार कमाई कर इतिहास रच दिया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अभी तक कुल 199.90 करोड़ रुपये की कमाई की है।
वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें, तो 424.24 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म की कमाई ने रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को पछाड़ दिया है। आपको बता दें कि, ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, साल 2026 में रिलीज हुई भारतीय फिल्मों में जेलर 2 ने ओवरसीज ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई की है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में पहले दिन करीब 57 करोड़ रुपये कमाए। लेकिन धुरंधर 2 ने विदेशों में पहले दिन 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
‘रणबाली’ की कमाई में भी आया उछाल
हाल ही बॉक्स ऑफिस पर विजय और रश्मिका की फिल्म ‘रणबाली’ ने भी रिलीज के तीसरे दिन कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की। फिल्म ने रविवार को भारत में 7.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इससे पहले फिल्म ने पहले 9.25 करोड़ और दूसरे दिन 7.30 करोड़ रुपये कमाए थे। तीन दिन में फिल्म ने कुल नेट कलेक्शन 24.05 करोड़ रुपये किया है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 28 करोड़ रुपये और विदेशों में ग्रॉस कमाई 8.90 करोड़ रुपये है। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 36.90 करोड़ रुपये का किया है।
‘नई नवेली’ ने तीन दिनों में कमाए इतने करोड़
कुछ ही दिन पहले यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ ने भी रिलीज के तीसरे दिन अपनी कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की है। बीते दिन फिल्म ने भारत में 4.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 3.25 करोड़ और दूसरे दिन 4 करोड़ रुपए कमाए थे।
इस तरह 3 दिनों में फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई 11.66 करोड़ रुपये की है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 13.88 करोड़ रुपये है, बल्कि विदेशों में इसने कुल 2 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं, विदेश में फिल्म ने ग्रॉस कमाई 15.88 करोड़ रुपये की है।
‘प्रहार’ का क्या हुआ हाल?
राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत स्टारर ‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ ने तीसरे दिन कमाई में काफी इजाफा किया है। फिल्म ने रविवार को भारत में 3.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 2.35 करोड़ और दूसरे दिन 3.15 करोड़ रुपये कमाए थे। तीन दिन में फिल्म ने कुल भारतीय नेट कलेक्शन 9.15 करोड़ रुपये हो गया है। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 10.86 करोड़ रुपये हैं। विदेशों से 2 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई के साथ फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 12.86 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 538 करोड़ के पार
बॉक्स ऑफिस पर हालिए रिलीज ‘दृश्यम 3’ जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी भारत में 6.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। अब तक भारतीय नेट कमाई 347.25 करोड़ रुपये हो गई है। भारत में अब तक ग्रॉस कलेक्शन 416.15 करोड़ रुपये है। विदेश में इस फिल्म ने 122 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई के साथ फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 538.15 करोड़ रुपये पहुंच गया है।



