जम्मूकश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. दक्षिण कश्मीर के लारू इलाके में मुठभेड़ के दौरान लश्करएतैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया गया. मारे गए आतंकियों में लश्कर का कमांडर लतीफ भट भी शामिल बताया जा रहा है. पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान में यह कार्रवाई की. कुलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में ऑपरेशन तेज कर दिया है. CRPF के जम्मूकश्मीर जोन के स्पेशल डीजी संदीप खिरवार ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षाबलों का अभियान जारी रहेगा.

ऑपरेशन जारी रहेगा: CRPF स्पेशल DG
CRPF के जम्मूकश्मीर जोन के स्पेशल डीजी संदीप खिरवार ने कहा कि सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है. उन्हें कुछ अहम सुराग मिले हैं और आगे की कार्रवाई के जरिए अभियान को उसके तार्किक अंजाम तक पहुंचाने की उम्मीद है. उन्होंने कहा, ‘स्थिति नियंत्रण में है. हमने ऑपरेशन शुरू कर दिया है और ऑपरेशन जारी रखेंगे, क्योंकि हमें कुछ सुराग मिले हैं. हमें कुछ अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर हमें उम्मीद है कि हम अभियान को उसके तार्किक अंजाम तक पहुंचा सकेंगे.’
CRPF के जम्मूकश्मीर जोन के स्पेशल डीजी संदीप खिरवार ने जवानों को ऑपरेशनल अनुशासन बनाए रखने, मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करने और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षाबलों को पूरी सावधानी और अनुशासन के साथ काम करने को कहा गया है.
घायल जवानों की हालत बेहतर, मेडिकल टीम की तारीफ
CRPF के स्पेशल डीजी संदीप खिरवार ने जवानों की सेहत को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जवान भगवान की कृपा से ठीक हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मेडिकल अधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जवानों को बहुत अच्छी और तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई. खिरवार ने कहा, ‘जवान भगवान की कृपा से अच्छा कर रहे हैं. इसका श्रेय मेडिकल अधिकारियों को भी जाता है, जिन्होंने उनकी बहुत अच्छी और तुरंत देखभाल की.’



