Gyanesh Kumar House : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर मंगलवार को शुद्धिकरण का कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम 28 सितंबर को कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद आयोजित किया गया। ज्ञानेश कुमार की 76 वर्षीय मां सत्यवती ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने उनके घर को गंदा किया था।

सत्यवती ने कहा, 28 सितंबर को कुछ राक्षस प्रवृत्ति के लोग घर के बाहर आए थे। उन्होंने घर को गंदा किया था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब घर का शुद्धिकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक धार्मिक आयोजन है, जिसे शांति और सकारात्मक माहौल के लिए किया जा रहा है। शुद्धिकरण कार्यक्रम में अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की महिलाएं भी शामिल हुईं। महिलाएं पीले कपड़े पहनकर कलश यात्रा के साथ ज्ञानेश कुमार के घर पहुंचीं। इसके बाद घर और उसके आसपास गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया गया।

ये भी पढ़ें:

कार्यक्रम के बाद घर में सुंदरकांड का पाठ भी शुरू किया गया। ज्ञानेश कुमार के पिता डॉ. सुबोध कुमार समेत परिवार के अन्य लोगों ने सुंदरकांड की किताब को माथे से लगाकर पाठ की शुरुआत की। ज्ञानेश कुमार का पैतृक घर आगरा के विजय नगर इलाके में है। 28 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया था। आरोप है कि इस दौरान घर की दीवार और मुख्य गेट पर कालिख पोती गई थी। साथ ही स्प्रे से दीवार पर ‘वोट चोर’ और ‘गद्दार’ जैसे शब्द लिखे गए थे।

ये भी पढ़ें: