Tuesday, February 10, 2026
Crime

नाबालिग हिंदू छात्रा को अगवा करˌ धर्मांतरण के बाद निकाह कराने का आरोप, दो युवकों पर केस

नाबालिग हिंदू छात्रा को अगवा करˌ धर्मांतरण के बाद निकाह कराने का आरोप, दो युवकों पर केस
नाबालिग हिंदू छात्रा को अगवा करˌ धर्मांतरण के बाद निकाह कराने का आरोप, दो युवकों पर केस

यूपी के लखनऊ में चिनहट क्षेत्र से रहस्यमय हालात में 18 जनवरी को एक हिंदू परिवार की नाबालिग छात्रा लापता हो गई। पिता ने अस्पताल में नौकरी करने वाले दो मुस्लिम युवकों पर अपहरण कर धर्मांतरण कराकर निकाह कराने की आशंका जताते हुए चिनहट थाने में केस दर्ज कराया है। दो टीमें आरोपियों की तलाश के साथ ही बच्ची की बरामदगी के लिए दबिश दे रही हैं। आरोपी मूल रूप से बिहार के चम्पारण जिले के हैं।

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि छात्रा के पिता ने तहरीर में लिखा की उनकी 17 वर्षीय बेटी क्षेत्र स्थित एक स्कूल से 10वीं की छात्रा है। 18 जनवरी को वह घर से निकली थी फिर नहीं लौटी। इस बीच पड़ोस में रहने वाली एक महिला की बेटी ने बताया कि जहां उसकी मां काम करती है वहीं पर आसिफ उर्फ नईमुल्लाह व शमशाद आलम भी नौकरी करते हैं। आसिफ उसकी मां को छोड़ने अक्सर घर आता है।

दोनों चिनहट की बुद्धबिहार कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। कुछ दिन पूर्व वह छात्रा संगबाजार गई थी। वहां आसिफ ने कुछ रुपये व चॉकलेट भी दी थी। छात्रा के पिता का आरोप है कि नईमुल्लाह और शमशाद आलम बेटी को अगवा कर ले गए। आशंका है कि दोनों ने बेटी का धर्मांतरण कराकर निकाह भी कर लिया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस टीम बिहार भेजी जा रही है।

इंस्टाग्राम पर दी थी धमकी

छात्रा के पिता के मुताबिक अपहरण से पूर्व बेटी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आसिफ ने धमकी दी थी। वह बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। धमकी के अगले दिन बेटी घर से निकली और मौका पाते ही आसिफ ने दोस्त के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply