
पनामा सिटी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. पनामा नहर के पास ‘ब्रिज ऑफ द अमेरिका’ पर सोमवार की शाम किसी हॉरर फिल्म के क्लाइमेक्स जैसी नजर आई. आसमान में आग का एक विशाल गोला (फायरबॉल) उठा और चारों तरफ काला धुआं छा गया. सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि जब यह धमाका हुआ, उस वक्त पुल पर गाड़ियां फर्राटे भर रही थीं. लोग अपनी जान बचाने के लिए आग की लपटों के बीच से कारें दौड़ाते नजर आए. यह हादसा इतना भीषण था कि इसकी गूंज मील दूर तक सुनी गई. स्थानीय प्रशासन और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह धमाका स्थानीय समय अनुसार शाम 4:12 बजे ला बॉका इलाके में हुआ, और आसपास के फ्यूल टैंक भी खतरे में पड़ गए.
कौन-कौन घायल हुआ?
आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और लोगों की मदद करने लगीं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में दो आम नागरिकों को हल्की जलन लगी, जिन्हें वहीं प्राथमिक इलाज दिया गया. साथ ही दो फायरफाइटर के टीम भी घायल हुए, जिनमें पहली और दूसरी डिग्री की जलन शामिल थी, इसेक बाद उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि अभी भी एक शख्स लापता है और उसकी खोज जारी है. दमकल और सुरक्षा टीमों ने आसपास के फ्यूल टैंकरों को ठंडा कर आगे किसी और धमाके को रोकने की कोशिश की जा रही है. राहत और बचाव का काम लगातार जारी रहा, ताकि इलाके में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके और आग फैलने से रोका जा सके.
धमाका कैसे फैल गया और क्यों वीडियो वायरल?
घटना स्थल पर मिली जानकारी के अनुसार धमाका पहले बलबोआ ऑयल टैंक सुविधा में लगी आग के कारण हुआ माना जा रहा है, हालांकि सटीक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा. सोशल मीडिया पर धमाके का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विशाल आग का गोला ब्रिज के पास और ऊपर उठता दिख रहा था. गाड़ियों को छोड़कर ड्राइवर भागते नजर आए, जिससे हड़कंप मच गया. यह दृश्य कई लोगों के लिए जैसे फिल्मी सीन में बदल गया.
ब्रिज और पनामा नहर की सुरक्षा?
धमाके की तीव्रता के कारण ब्रिज ऑफ द अमेरिका को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया. यह ब्रिज पनामा नहर के पैसिफिक प्रवेश को पार करता है और 1654 मीटर लंबा है. वहीं, पब्लिक वर्क्स मंत्रालय ने कहा कि यह सुरक्षा उपाय चालक और सड़क पर लोगों की सुरक्षा के लिए लिया गया. विशेषज्ञ टीमें ब्रिज की संरचना का निरीक्षण कर रही हैं. घटना पनामा नहर के पास हुई, जो दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है, इसलिए सुरक्षा और जांच अभी भी जारी है.
WILD FOOTAGE 🔴
A tanker blast near the Bridge of the Americas in Panama City ignited a major fire that spread to 2 additional storage units at the Balboa tank facility. Reports of 3 injuries, no foul play suspected (as of now)
— Open Source Intel (@Osint613)



