Sunday, April 5, 2026
Cricket

जोफ्रा आर्चर से 19वां ओवर कराने का किसने दिया था सुझाव, जीत के बाद कप्तान रियान पराग ने किया खुलासा

जोफ्रा आर्चर से 19वां ओवर कराने का किसने दिया था सुझाव, जीत के बाद कप्तान रियान पराग ने किया खुलासा
riyan parag post match

Riyan Parag: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का सामना गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम से हुआ, जहां राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए और गुजरात की टीम को 210 रनों का लक्ष्य दिया. हालांकि गुजरात की टीम 18वें ओवर तक मैच को आसानी से जीत रही थी और अंतिम 12 गेंदों पर उन्हें सिर्फ 15 रनों की जरूरत थी, लेकिन अंत में गुजरात को 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

इस मैच को राजस्थान रॉयल्स ने जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी की बदौलत अपने नाम किया. इसके बाद अब राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने बताया कि ये किसकी प्लानिंग थी.

Riyan Parag ने बताया किसके कहने पर जोफ्रा आर्चर से कराया 19वां ओवर

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने जीत के बाद जोफ्रा आर्चर से 19वां ओवर कराने को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि

“जबरदस्त मुकाबला था. मैंने चैलेंज लिया कि फुल और फास्ट जाते हैं. हमने जिस तरह से चाहा. उन्होंने उसी तरह से गेंद डाला. आर्चर से 19वां ओवर डलवाने का सुझाव जुरेल ने दिया था. इसलिए उसका क्रेडिट उनको जाता है. जुरेल ने काफी मुश्किल काम टीम के लिए किए है. उन्होंने छठे और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी की है. उन्हें एक और मौका है. मैंने ही सबसे पहले कहा था कि उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. उम्मीद है कि वह इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 700 से 800 रन बनाएंगे और हमें चैंपियन बनाएंगे. मुंबई के खिलाफ क्या करना है, अब उसपर हमारा फोकस है.”

आर्चर की बदौलत ही राजस्थान ने जीता मुकाबला

आर्चर की इस उम्दा गेंदबाजी के बाद पारी का 20वां ओवर तुषार देशपांडे ने डाला. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। देशपांडे के इस ओवर में विपक्षी टीम के बल्लेबाज तीन रन ही बटोर पाए. नतीजन टीम रोमांचक मुकाबले में छह रनों से बाजी मारने में कामयाब रही.

अहमदाबाद में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसका पीछा करते हुए जीटी की पूरी टीम 20 ओवरों में 204/8 रनों तक ही पहुंच पाई. टूर्नामेंट में जीटी की यह लगातार दूसरी शिकस्त है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply