Sunday, April 5, 2026
Cricket

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद कैमरून ग्रीन पर भड़के कप्तान अजिंक्य रहाणे, गेंदबाजी न करने पर उठाया सवाल

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद कैमरून ग्रीन पर भड़के कप्तान अजिंक्य रहाणे, गेंदबाजी न करने पर उठाया सवाल
ajinkya rahane on cameron green

Ajinkya Rahane: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात मुंबई के वानखेड़े में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को 6 विकेट से जीत मिली. केकेआर (KKR) के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने तेज शुरुआत की, लेकिन खराब गेंदबाजी की वजह से केकेआर की टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा.

केकेआर के लिए कैमरून ग्रीन (Cameron Green) ने गेंदबाजी नही की थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी न करने पर नाराजगी जाहिर की है. कैमरून ग्रीन ने गेंदबाजी करने से मना कर दिया था.

कैमरून ग्रीन पर भड़के कप्तान Ajinkya Rahane

कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) से भी मैच के बाद ग्रीन के गेंदबाजी न करने को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर कप्तान ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर न‍िशाना साधा और कहा कि ग्रीन के बोर्ड से इस बारे में सवाल पूछा जाना चाहिए. केकेआर के सामने जब रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन तेजी से रन बना रहे थे, तो केकेआर के पास विकल्प ही नही था.

केकेआर के पास कोई भी अनुभवी तेज गेंदबाज मौजूद नही था. केकेआर के लिए वैभव अरोरा और कार्तिक त्यागी बतौर तेज गेंदबाज गेंदबाजी कर रहे थे. वहीं एक विदेशी तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी मौजूद थे, लेकिन कैमरून ग्रीन ने गेंदबाजी करने से मना कर दिया, जो कप्तान अजिंक्य रहाणे को पसंद नही आया.

कैमरून ग्रीन ने सिर्फ 18 रन बनाए

कैमरून ग्रीन, ऑस्ट्रेलियाई मूल कर क्रिकेटर हैं, जिन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 26.2 करोड़ की मोटी रकम देकर खरीदा और वो आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. हालांकि उनके बल्ले से 180 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 18 रन निकले. कैमरून ग्रीन ने सिर्फ 10 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 18 रन बनाए.

अब 26.2 करोड़ का खिलाड़ी अगर सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेलेगा, तो ये केकेआर के लिए कोई अच्छी बात नही है. केकेआर के लिए ये घाटे का सौदा है. हालांकि अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस विवाद में अजिंक्य रहाणे को करारा जवाब दिया है और कहा है कि केकेआर को सब पहले से ही पता था.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply