Himachal Se: यूपी की राजधानी लखनऊ में जिला बदर घोषित 2 व्यक्तियों को आदेश का उल्लंघन कर जिले की सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों आरोपी न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कर चोरीछिपे अपने घर लौट आए थे। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पत्नी से मिलने और बकरीद मनाने आया, लेकिन जेल चला गया! लखनऊ पुलिस का बड़ा एक्शन​
पत्नी से मिलने और बकरीद मनाने आया, लेकिन जेल चला गया! लखनऊ पुलिस का बड़ा एक्शन​

चोरीछिपे घर आतेजाते थे दोनों

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में कनकहा मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम फत्तेखेड़ा निवासी मोहित कुमार और सारिख खान उर्फ शारिक, चोरीछिपे अपने घर आतेजाते रहते हैं और इस समय गांव में मौजूद हैं। दोनों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है।

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तत्काल ग्राम फत्तेखेड़ा पहुंची, जहां मोहित कुमार के घर के बाहर दोनों आरोपी मौजूद मिले।

बकरीद मनाने घर आया था सारिख

पूछताछ के दौरान सारिख खान ने बताया कि वह बकरीद का त्योहार मनाने घर आया था, जबकि मोहित कुमार ने कहा कि वह अपनी पत्नी से मिलने आया था। पुलिस ने बताया कि दोनों से बिना सक्षम अनुमति के जिले के बॉर्डर में प्रवेश करने के संबंध में पूछताछ की गई, जिस पर उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगी।

13 मई को किया था जिला बदर 

पुलिस के अनुसार, सारिख खान को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 13 मई 2026 को जारी आदेश के अंतर्गत 6 माह के लिए जिला बदर घोषित किया गया था। वहीं, मोहित कुमार को 17 दिसंबर 2025 को जारी आदेश के तहत जिला बदर किया गया था।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।