Amazon Prime Day Sale 2026: ईकॉमर्स कंपनी अमेजन ने भारत में अपनी लोकप्रिय Prime Day Sale के 10वें एडिशन की घोषणा कर दी है। कंपनी की यह बड़ी सेल 4 जुलाई 2026 से शुरू होगी और तीन दिनों तक चलेगी। इस दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और अन्य कई श्रेणियों के उत्पादों पर आकर्षक ऑफर मिलेंगे। साथ ही प्राइम मेंबर्स को कई नए प्रोडक्ट लॉन्च का एक्सक्लूसिव एक्सेस भी दिया जाएगा।

4 जुलाई से शुरू होकर 6 जुलाई तक चलेगी सेल
Amazon Prime Day Sale 2026 की शुरुआत 4 जुलाई को रात 12 बजे से होगी। यह सेल 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। कंपनी ने सेल के लिए अपनी वेबसाइट पर विशेष पेज भी लाइव कर दिया है, जहां ग्राहक ऑफर्स और डील्स की जानकारी देख सकते हैं। इस साल प्राइम डे सेल के दौरान ग्राहकों को देश और विदेश के बड़े ब्रांड्स के 500 से अधिक नए प्रोडक्ट्स तक विशेष पहुंच मिलेगी। इसके अलावा कई श्रेणियों में भारी छूट भी उपलब्ध होगी।
प्राइम मेंबरशिप पर मिल रहा विशेष एनिवर्सरी ऑफर
भारत में Amazon Prime के 10 साल पूरे होने के मौके पर कंपनी नए ग्राहकों के लिए लिमिटिड पीरियड का विशेष ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत प्राइम मेंबरशिप के वार्षिक प्लान पर 500 रुपये की छूट दी जा रही है।
आमतौर पर 1,499 रुपये में मिलने वाला वार्षिक प्राइम मेंबपशिप प्लान अब 999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं Prime Lite प्लान को 799 रुपये की जगह 599 रुपये प्रति वर्ष में लिया जा सकेगा। इसके अलावा Prime Shopping Edition भी 399 रुपये के बजाय 299 रुपये प्रति वर्ष में उपलब्ध कराया जा रहा है।
बैंक ऑफर्स और कैशबैक का भी मिलेगा लाभ
प्राइम डे सेल के दौरान SBI और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड या EMI ट्रांजेक्शन पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत की इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगी।
इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank Credit Card का उपयोग करने वाले प्राइम मेंबर्स को बिना किसी सीमा के 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक का लाभ मिलेगा। कंपनी ने ट्रैवल कैटेगरी में भी विशेष ऑफर दिए हैं, जिनके तहत MakeMyTrip के जरिए फ्लाइट बुकिंग पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट और होटल बुकिंग पर 75 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
स्मार्टफोन से लेकर होम अप्लायंसेज तक पर ऑफर
सेल के दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज जैसी कई श्रेणियों में कम कीमत पर खरीदारी करने का अवसर मिलेगा। Amazon के अनुसार सैमसंग, वनप्लस, अडीडास, लीगो, ऐलन सोली, बोट, एलजी, शाओमी और Bosch समेत 100 से अधिक भारतीय और वैश्विक ब्रांड्स इस दौरान अपने नए उत्पाद पेश करेंगे। कुल 500 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स इस सेल में लॉन्च किए जाएंगे।
स्मार्ट डिवाइसेज पर 45 प्रतिशत तक की छूट
Prime Day Sale के दौरान Amazon के Echo Smart Speakers, Smart Displays और Fire TV Devices पर 45 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए खास रहेगा जो स्मार्ट होम डिवाइसेज खरीदने की योजना बना रहे हैं।
कंपनी ने यह भी बताया है कि सेल के दौरान देशभर के लाखों छोटे व्यापारियों, महिला उद्यमियों और स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को भी ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए विशेष मंच उपलब्ध कराया जाएगा।


