दिवाली पर नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस फेस्टिव सीजन में आपके पास अच्छा मौका है. टाटा, निसान, रेनो, स्कोडा और किआ जैसी कंपनियां अपनी कॉम्पैक्ट SUV पर शानदार ऑफर दे रही हैं. गाड़ीवाड़ी की रिपोर्ट के मुताबिक, इन पांचों गाड़ियों पर कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट तक मिल रहे हैं. इन ऑफर्स के साथ ग्राहक 50 हजार रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं. सबसे बड़ा फायदा स्कोडा काइलैक पर मिल रहा है, जहां कुल बेनिफिट 90 हजार रुपये तक पहुंच जाता है. हालांकि, ऑफर की रकम गाड़ी के वेरिएंट और ग्राहक की पात्रता के हिसाब से अलगअलग हो सकती है. आइए, एकएक करके इन SUV पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानते हैं.

Skoda Kylaq: ₹90,000 तक की बचत

इस लिस्ट में सबसे आगे है. कंपनी की इस कॉम्पैक्ट SUV पर ग्राहकों को कुल 90 हजार रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं. इसमें 40 हजार रुपये तक का डीलर डिस्काउंट और 30 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है. इसके अलावा, कुछ ग्राहकों को कॉर्पोरेट या लॉयल्टी स्कीम के तहत 20 हजार रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है. स्कोडा काइलैक की एक्सशोरूम कीमत 7.60 लाख रुपये से शुरू होकर 13.10 लाख रुपये तक जाती है. इसमें 1.0लीटर का तीन सिलेंडर वाला टर्बोपेट्रोल इंजन दिया गया है.

Tata Nexon: ₹75,000 तक के फायदे

पर भी दिवाली के मौके पर अच्छी बचत का मौका मिल रहा है. इसके चुनिंदा टर्बोपेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर 75 हजार रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं. इस पैकेज में 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 45 हजार रुपये की इंटरवेंशन स्कीम और 20 हजार रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है.

नेक्सॉन के CNG मॉडल पर 60 हजार रुपये तक और दूसरे पेट्रोल वेरिएंट पर 55 हजार रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं. वहीं, डीजल मॉडल पर 20 हजार रुपये तक का बेनिफिट दिया जा रहा है. इस SUV में 1.2लीटर पेट्रोल, 1.5लीटर डीजल और CNG इंजन के विकल्प मिलते हैं.

Nissan Magnite: ₹72,000 तक का फायदा

निसान मैग्नाइट पर ग्राहकों को 72 हजार रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है. इसके Visia AMT वेरिएंट पर सबसे ज्यादा फायदा दिया जा रहा है. वहीं, टर्बोपेट्रोल मैनुअल और चुनिंदा टर्बो CVT वेरिएंट पर 71 हजार रुपये तक के बेनिफिट मिल सकते हैं.

इसके नॉनटर्बो मैनुअल वेरिएंट पर ऑफर के तहत 42 हजार से 70 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है. मैग्नाइट की एक्सशोरूम कीमत 5.69 लाख रुपये से 10.99 लाख रुपये के बीच है. इसमें 1.0लीटर नॉनटर्बो और टर्बोपेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं.

Renault Kiger: ₹65,000 तक की छूट

रेनो काइगर के 2026 मॉडल ईयर वाले वेरिएंट पर 65 हजार रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. Evolution+, Techno और Emotion वेरिएंट पर 25 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है.

इसके अलावा, ग्राहकों को 10 हजार रुपये तक का लॉयल्टी बेनिफिट भी मिल सकता है. वहीं, पात्र कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए 5 हजार रुपये का अतिरिक्त फायदा दिया जा रहा है. रेनो काइगर की एक्सशोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये से 10.40 लाख रुपये तक है.

Kia Syros: ₹55,000 तक के बेनिफिट

किआ सिरोस पर दिवाली के दौरान 55 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसमें 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 20 हजार रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट और 15 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. कंपनी सीमित समय के लिए फ्री एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है.

सिरोस की एक्सशोरूम कीमत 8.42 लाख रुपये से 15.82 लाख रुपये तक है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसमें 1.0लीटर टर्बोपेट्रोल और 1.5लीटर डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं. इसके अलावा, कंपनी सिरोस का इलेक्ट्रिक वर्जन भी पेश करती है.