Featured Image

Surajpur News: सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी शिक्षक मधुसूदन गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी शिक्षक ने 11 वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया था।

निलंबन आदेश में लिखा हैं कि ”शिक्षक का यह कृत्य शिक्षकीय गरिमा के खिलाफ है और इससे पूरे शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है। मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक मधुसूदन गुप्ता को निलंबित कर दिया है।”

बता दें कि आरोपी शिक्षक को 7 दिन पहले भटगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वर्तमान में आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल में है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, ये पूरा मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। 11वीं में पड़ने वाली छात्रा दुष्कर्म की शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। पीड़ित छात्रा के मुताबिक, स्कूल का शिक्षक लंबे समय से उससे छेड़खानी और अश्लील बाते करता था। छात्रा जब विरोध करती तो बदनाम करने और फेल करने की धमकी देता था।

बदनामी के डर से पीड़िता ने घटना की जानकारी किसी को नहीं बताई। छात्रा के चुपचाप रहने के कारण आरोपी शिक्षक का हौसला और बढ़ गया।

वायरल करने की धमकी

बताया जा रहा हैं कि आरोपी शिक्षक के पास छात्रा की अश्लील फोटो थी। फोटो को वायरल करने की धमकी देकर पिछले एक सालों से छात्रा का शारीरिक शोषण कर रहा था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शिक्षक की हरकतों से परेशान छात्रा ने हिम्मत जुटाई और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पीड़िता को लेकर परिजन भटगांव थाने पहुंचे और मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपी की खोजबीन शुरू की गई। बताया जा रहा हैं कि शिकायत दर्ज होते ही आरोपी शिक्षक फरार हो गया था, जिसे अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया।