
क्या थोड़ा सा पैदल चलते ही आपकी सांस फूलने लगती है या सीने में भारीपन महसूस होता है? ध्यान दें, ये लक्षण नसों में जमा ‘साइलेंट किलर’ यानी गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण हो सकते हैं जो आपके दिल की सेहत को बिगाड़ सकते हैं। गलत खान-पान और सुस्त लाइफस्टाइल के कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) का स्तर तेजी से बढ़ता है। कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है एक गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कहा जाता है। बॉडी में खराब कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना दिल के रोगों का कारण बन सकता है इसलिए इसे कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करके, बॉडी को एक्टिव रखकर खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित कार्डियो एक्सरसाइज (Cardio Exercises) दिल की धड़कन और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर नसों से प्लाक यानी HDL हटाने में मदद करती हैं।
हेल्थलाइन के अनुसार, नियमित शारीरिक गतिविधि कोलेस्ट्रॉल के स्तर को मैनेज करने में मदद कर सकती है। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप जिम जाएं या कोई कठिन वर्कआउट करें। कुछ आसान एक्सरसाइज को अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बनाकर बॉडी को एक्टिव रख सकते हैं। इन एक्सरसाइज को आप अपनी सुविधा और फिटनेस के अनुसार घर पर या बाहर कर सकते हैं। इसके साथ ही, योग गुरु बाबा रामदेव के बताए खास योगासन न केवल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखते हैं, बल्कि पूरे शरीर को एक्टिव बनाते हैं। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने वाली बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज और योग गुरु के असरदार योगासनों के बारे में। Also ReadKidney Health: किडनी पर दबाव बढ़ा सकते हैं ये 4 फूड्स, साइलेंट किलर इन फूड्स को कैसे करें कंट्रोल, डॉक्टर से जानिए
वॉक बेहतरीन कार्डियक एक्सरसाइज
वॉक करना एक ऐसी कार्डियक एक्सरसाइज है जिसे आप दिनभर में अपनी सुविधा के मुताबिक कभी भी कर सकते हैं। कई मेडिकल रिसर्च और अमरीकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) की रिसर्च के मुताबिक नियमित वॉक खासतौर पर तेज चलना या Brisk Walking शरीर के लिपिड प्रोफाइल में सुधार करके कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करती है। हार्वर्ड हेल्थ के मुताबिक पेट और अंदरूनी अंगों के पास जमा चर्बी खराब कोलेस्ट्रॉल बनाती है। वॉक करने से कैलोरी बर्न होती है और वजन कंट्रोल रहता है और दिल की सेहत में सुधार होता है। नियमित चलने से नसों के अंदरूनी हिस्से की सेहत सुधरती है, जिससे प्लाक जमा होने का जोखिम कम होता है। Also Readमुंह का कैंसर होने पर शुरुआत में दिख सकते हैं ये लक्षण, कैंसर विशेषज्ञ ने कहा नजरअंदाज न करें
कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए वॉक कैसे करें?
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप रोजाना कम से कम आधा घंटा वॉक करें और हफ्ते में 5 दिन तेज चाल से वॉक जरूर करें। वॉक की रफ्तार इतनी हो कि चलने से आपकी धड़कन बढ़े और हल्का पसीना आए।
साइकिल चलाएं दिल के लिए जरूरी है
अगर आप कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो रोजाना साइकिल चलाएं। साइकिल एक बेहतरीन कार्डियक एक्सरसाइज है जो शरीर में LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) को कम करने और HDL (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकती है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन से जुड़े शोध में भी नियमित शारीरिक गतिविधि को बेहतर हार्ट हेल्थ और बेहतर कोलेस्ट्रॉल प्रोफाइल से जोड़ा गया है।
कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए कितनी देर साइकिल चलाना जरूरी?
अपनी फिटनेस के अनुसार आप हफ्ते में 3 से 5 दिन करीब 30 मिनट साइकिल चलाकर इस एक्सरसाइज की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल के लिए एक्सरसाइज के साथ संतुलित खान-पान और डॉक्टर की सलाह भी जरूरी है।
स्वीमिंग भी है असरदार कार्डियो एक्सरसाइज
नियमित स्विमिंग एक एरोबिक कार्डियो एक्सरसाइज है, जो दिल की सेहत सुधारने, कैलोरी बर्न करने और बॉडी को एक्टिव रखने में मदद करती है। नियमित शारीरिक गतिविधि कोलेस्ट्रॉल प्रोफाइल को बेहतर बनाने में मददगार हो सकती है। स्विमिंग एक फुल-बॉडी एरोबिक एक्सरसाइज है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सुधारने और दिल को सेहतमंद रखने में मदद करती है। MDPI और PMC में प्रकाशित साइंटिफिक स्टडी और नेटवर्क मेटा-एनालिसिस में यह साबित हुआ है कि उम्रदराज और मध्यम उम्र के लोगों में टोटल कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और LDL को घटाने में स्विमिंग बाकी एरोबिक एक्सरसाइज की तुलना में बेहद असरदार पाई गई है।
कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए कितनी देर स्विमिंग है जरूरी?
अपनी फिटनेस के अनुसार आप हफ्ते में 3 से 5 दिन स्विमिंग कर सकते हैं। शुरुआत कम समय से करें और धीरे-धीरे अवधि बढ़ाएं। नियमित व्यायाम हृदय रोग के जोखिम को कम करने और कोलेस्ट्रॉल मैनेजमेंट में मदद कर सकता है।
योग से करें कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और योग गुरु बाबा रामदेव ने बताया कम शारीरिक श्रम खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई रहता है तो आप आधा घंटा रोजाना योगासन करें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आप कपालभाति,अनुलोम-विलोम करें। ये दोनों योग कोलेस्ट्ऱॉल कंट्रोल करने में बेहद असरदार साबित होते हैं। कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम को नियमित योग रूटीन का हिस्सा बनाने से शरीर को सक्रिय रखने, तनाव कम करने और दिल की हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद मिल सकती है। तनाव और खराब लाइफस्टाइल को मेटाबॉलिक और हृदय संबंधी जोखिमों से जोड़ा जाता है।



