Mumbai Accident: मुंबई के मीरा रोड में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. इस हादसे में एक 31 साल की मजदूर की मौत हो गई. मजदूर की मौत एक इमारत की 24वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई. मृतक मजदूर की पहचान अब्दुल्ला शेख के रूप में की गई है. हादसा मीरा रोड रोड के घोड़बंदर इलाके में सोमवार को हुआ. जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर को यहां अपना घर2 कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट के तहत एक बिल्डिंग में काम चल रहा था.

अब्दुला शेख यहीं काम करता था. सोमवार को वो कथित तौर पर अपने कार्यस्थल तक पहुंचने के लिए इमारत पर चढ़ रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह इमारत की 24वीं मंजिल से गिर गया. मजदूर के गिरने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मजदूर के गिरने की सूचना उसके परिवार को दी गई. 24वीं मंजिल से गिरने के कारण उसको सिर में गंभीर चोटें आईं. इस हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई.

मृतकों के परिजनों का रोरोकर बूरा हाल

इसके बाद मजदूर को तुरंत यंदर के पंडित भीमसेन जोशी हॉस्पिटल ले जाया गया. हाॉस्पिटल में डॉक्टरों ने अब्दुला शेख की जांच की और उसको मृत घोषित कर दिया. शेख अब्दूला क शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. जांच की जा रही है. इधर मृतक के मातापिता और परिजनों का रोरोकर बूरा हाल है. इस हादसे के बाद एक बार फिर कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरों की सूरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

इससे पहले वसई ईस्ट में हुआ था ऐसा ही हादसा

बता दें कि इससे पहले मुंबई में उपनगर वसई ईस्ट के नवजीवन इलाके में एक ऐसा ही हादसा हुआ था. यहां हयात हेरिटेज की अंडरकंस्ट्रक्शन बिल्डिंग से एक मजदूर गिर गया था और उसकी जान चली गई थी. मजदूर का काम के दौरान बैलेंस बिगड़ गया था और वह सीधे 14वीं मंजिल से गिर गया था. मौके पर काम कर रहे बाकी मजदूरों में भी घटना के बाद दहशत मच गई थी.