Wednesday, January 21, 2026
Gazab

नववर्ष के मौके पर घर में ले आएं ये चीजें, सालभर होगी पैसो की बरसात!..

नववर्ष के मौके पर घर में ले आएं ये चीजें, सालभर होगी पैसो की बरसात!..

Vastu Tips For Happy Life In Hindi: नया साल 2026 नई उम्मीदें, नए लक्ष्य और नई शुरुआत लेकर आ रहा है। ऐसे में अगर साल की शुरुआत सही तरीके से की जाए, तो पूरे साल उसका सकारात्मक असर देखने को मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नववर्ष के मौके पर घर में कुछ खास चीजें लाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। तो चलिए जानते हैं कि नए साल पर घर में कौन-सी चीजें लाना शुभ माना जाता है।

मां लक्ष्मी या कुबेर की मूर्ति

नए साल पर घर में मां लक्ष्मी या कुबेर देव की मूर्ति लाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर के उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। इससे धन की आवक बढ़ती है और आर्थिक स्थिरता आती है।

तुलसी का पौधा

तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। नए साल पर घर में हरा-भरा तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मकता दूर होती है। रोज सुबह तुलसी को जल चढ़ाएं।

घी या तेल का दीपक

नववर्ष के दिन घर के मंदिर में घी का दीपक जलाना शुभ होता है। इससे घर में सुख-शांति आती है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।

कौड़ी या शंख

वास्तु के अनुसार, सफेद कौड़ी या शंख घर में रखने से धन का प्रवाह बना रहता है। इसे तिजोरी या पूजा स्थल में रखें। यह धन हानि से बचाता है।

अनाज से भरा कलश

नए साल पर घर में चावल या गेहूं से भरा कलश रखना शुभ संकेत माना जाता है। यह समृद्धि और अन्न-धन की कभी कमी न होने का प्रतीक है।

भगवान गणेश की तस्वीर

नए साल पर भगवान गणेश की मुस्कुराती हुई तस्वीर घर में लगाने से विघ्न दूर होते हैं और कामों में सफलता मिलती है। इसे ड्राइंग रूम या पूजा स्थल में लगाएं।

तिजोरी में लाल कपड़ा और चांदी का सिक्का

तिजोरी में लाल कपड़ा बिछाकर चांदी का सिक्का रखें। यह धन को स्थिर करता है और अनावश्यक खर्चों से बचाता है।

नए साल पर इन बातों का भी रखें ध्यान
घर की साफ-सफाई जरूर करें।
टूटे-फूटे सामान को घर से बाहर निकाल दें।
उत्तर दिशा को साफ और हल्का रखें।
घर में अंधेरा और गंदगी न होने दें।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply