Delhi Jantar Mantar CJP Protest Abhijeet Dipke: दिल्ली में जंतर मंतर पर आज 10 बजे से शुरू होने वाले प्रोटेस्ट के लिए कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

इससे पहले एयरपोर्ट पहुंचने के पहले उन्होंने कहा कि “मुझे हैरानी होती है कि इस देश के प्रधानमंत्री देश के युवाओं और लोगों से इतना क्यों डरते हैं। सभी रेलवे सेवा बंद करने की क्या जरूरत थी? मेट्रो रोकने की क्या जरूरत थी? उन्होंने इंटरनेट बंद कर दिया और सड़कें ब्लॉक कर दीं। जम्मूकश्मीर से सेना लाकर, उसे दिल्ली में तैनात किया।
उन्होंने नक्सलप्रभावित इलाकों से CRPF फोर्स बुलाई और उन्हें दिल्ली में तैनात किया। क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह अपने ही देश के लोगों के साथ जंग छेड़ना चाहते हैं? क्या ज्ञानेश कुमार उनके लिए इतने खास हैं कि वे अपने ही नागरिकों पर पुलिस और सेना की ताकत का इस्तेमाल करेंगे?…”
सत्ता में बने रहने के लिए ट्रेनों से उठा रहे
उन्होंने आगे कहा, “PM मोदी डरे हुए हैं; उन्हें डर है कि इसके बाद देश के लोग उन्हें वोट नहीं देंगे। इसीलिए, सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए वे लोगों को ट्रेनों से उठा रहे हैं। सोसायटी में घोषणा करके लोगों को विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की चेतावनी दी जा रही है। दिल्ली पुलिस घरों में जाकर लोगों से विरोध प्रदर्शन में हिस्सा न लेने को कह रही है लेकिन हम क्यों न करें? विरोध करना हमारा मौलिक अधिकार है। आर्टिकल 19 हमें लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का मौलिक अधिकार देता है और हम ठीक यही करने वाले हैं।
जब उनसे पूछा गया कि क्या दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, तो उन्होंने, “अगर वे मुझे हिरासत में लेना या गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो कर लें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मैं इसके लिए तैयार हूं; वे मुझे गिरफ्तार या हिरासत में ले लें। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। UAPA लगाएं, NSA लगाएं; जो चाहें करें। लेकिन हम आज़ाद और निष्पक्ष चुनाव और इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ते रहेंगे।”
दिल्ली में बदले रहेंगे ये रूट्स
जंतरमंतर पर सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई
इस प्रोटेस्ट को देखते हुए चुनाव आयोग मुख्यालय और जंतरमंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं अशोक रोड पर बस खड़ी कर रास्ते को बंद कर दिया गया है। यहां बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं।



