Himachal Se: Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के कलंदरगढ़ी गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी को दोनों के बीच अवैध संबंध होने का शक था. इस डबल मर्डर की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी युवक 10 दिन पहले ही पिता बना था और उसके घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन शक ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया.

बुलंदशहर में अवैध संबंध के शक में खूनी खेल! आरोपी ने पिता-पत्नी को मारी गोली, दोनों की मौत​
बुलंदशहर में अवैध संबंध के शक में खूनी खेल! आरोपी ने पिता-पत्नी को मारी गोली, दोनों की मौत​

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोबिन पेशे से झोलाछाप डॉक्टर है और गांव में ही क्लीनिक चलाता था. उसकी शादी करीब एक साल पहले 22 वर्षीय सना के साथ हुई थी. रविवार दोपहर अचानक से चीख पुकार और घर के अंदर अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो घर के अंदर मोबिन के पिता रियाजुद्दीन और पत्नी सना खून से लथपथ पड़े थे. बताया जा रहा है कि आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से दोनों पर ताबतोड़ फायरिंग की. पिता की कनपटी पर गोली मारी गई जबकि पत्नी के सीन और पेट में गोली लगी.

अवैध संबंधों के शक में होता था विवाद

एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोबिन को अपनी पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध होने का शक था. इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था. वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी का व्यवहार पिछले कुछ समय से काफी आक्रामक हो गया था. पड़ोसी ने बताया कि घर में आए दिन झगड़ा होता रहता था. मोबिन के घर 10 दिन पहले ही बेटे का जन्म हुआ था. परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक हुए इस डबल मर्डर ने पूरे गांव को दहला दिया. लोगों का कहना है कि किसी ने नहीं सोचा था कि शक की वजह से युवा कितना बड़ा कदम उठा लेगा.

वारदात के बाद आरोपी फरार

एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने यह भी बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली और करीब डेढ़ किलोमीटर दूर से आरोपी मोबिन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला अवैध संबंधों के शक से जुड़ा सामने आए हैं. आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है. पुलिस अब इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.