
गर्मी का सीजन शुरू होते ही हर घर में AC का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है. लेकिन लगातार और गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर AC सिर्फ खराब ही नहीं होता, बल्कि कई बार बड़ा हादसा भी कर सकता है. खासकर जब मेंटेनेंस सही तरीके से न किया जाए, तो AC के फटने या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए जरूरी है कि आप कुछ बेसिक चीजों का ध्यान रखें, जिससे आपका AC सुरक्षित भी रहे और सही तरीके से काम भी करे.
Compressor Check करना है सबसे जरूरी
AC का कंप्रेसर उसका सबसे अहम हिस्सा होता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगर ये ज्यादा गर्म हो रहा है, तो यह खतरे की घंटी हो सकती है. आपको समय-समय पर अपने AC के outer unit को चेक करना चाहिए. अगर आपको लगे कि कंप्रेसर बहुत ज्यादा गर्म हो रहा है, तो तुरंत सर्विस करवाना जरूरी है. ज्यादा हीट होने पर AC ब्लास्ट का रिस्क बढ़ जाता है, इसलिए इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.
सीधी धूप से बचाना है जरूरी
AC का outer unit अगर सीधी धूप में लगा होता है, तो वह जल्दी गर्म हो जाता है. इससे उसकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है और मशीन पर ज्यादा दबाव आता है. इससे बचने के लिए आप मार्केट या ऑनलाइन मिलने वाली कवर शीट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर चाहें तो देसी जुगाड़ अपनाकर भी इसे छांव में रख सकते हैं. इससे AC की लाइफ भी बढ़ती है और सेफ्टी भी बनी रहती है.
Stabilizer का इस्तेमाल क्यों जरूरी है
कई इलाकों में बिजली का वोल्टेज स्थिर नहीं रहता, कभी ज्यादा तो कभी कम होता रहता है. इस तरह के फ्लक्चुएशन से AC के अंदरूनी पार्ट्स खराब हो सकते हैं. इसलिए AC के साथ एक अच्छा वोल्टेज स्टेबलाइजर लगाना बेहद जरूरी है. यह आपके AC को अचानक आने वाले वोल्टेज झटकों से बचाता है और उसकी लाइफ को भी लंबा करता है.
Gas Leakage की पहचान कैसे करें
अगर आपके AC के outer unit के पाइप पर काले रंग की चिकनाई या ग्रीस नजर आती है, तो यह गैस लीक होने का संकेत हो सकता है. गैस लीक होने से AC की कूलिंग कम हो जाती है और मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. ऐसे में तुरंत सर्विस करवाना और गैस रिफिल कराना जरूरी है. समय रहते इसे ठीक नहीं किया गया, तो बड़ा नुकसान हो सकता है.
अजीब आवाज या बदबू को नजरअंदाज न करें
अगर AC से कोई अजीब आवाज आ रही है या जलने जैसी बदबू महसूस हो रही है, तो यह किसी तकनीकी खराबी का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में तुरंत AC को बंद कर दें और टेक्नीशियन से जांच करवाएं. छोटी समस्या को नजरअंदाज करना आगे चलकर बड़ी परेशानी या हादसे का कारण बन सकता है.



