Featured Image

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने 16 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को मंडलायुक्त और शासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कई जिलों के बदले गए मंडलायुक्त

सरकार की ओर से जारी ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक, कानपुर और वाराणसी के मंडलायुक्तों की अदला-बदली की गई है। वहीं, नोएडा और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जुड़े अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव किया गया है। इसके अलावा गोंडा, भदोही, चंदौली, जौनपुर, श्रावस्ती और शामली के जिलाधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

कई अधिकारियों को नगर विकास, बाल विकास एवं पुष्टाहार, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव जैसे पदों पर तैनाती दी गई है। 16 IAS अधिकारियों के तबादलों पूरी लिस्ट इस प्रकार है।क्रम संख्याअधिकारी का नामवर्तमान तैनातीनई तैनाती 1. के. विजयेंद्र पांडियन मंडलायुक्त, कानपुर; निदेशक उद्योग एवं अन्य अतिरिक्त प्रभार मंडलायुक्त, वाराणसी 2. एस. राजलिंगम मंडलायुक्त, वाराणसी मंडलायुक्त, कानपुर 3. रवि कुमार एनजी CEO, ग्रेटर नोएडा; स्थानिक आयुक्त एवं आयुक्त, NCR CEO, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण; आयुक्त एवं निदेशक उद्योग 4. डॉ. बलकार सिंह CEO, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण CEO, ग्रेटर नोएडा; स्थानिक आयुक्त एवं आयुक्त, NCR 5. सौम्या अग्रवाल श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम, स्टेट स्पिनिंग कंपनी, स्टेट यार्न कंपनी और सहकारी कताई मिल्स संघ की प्रबंध निदेशक; टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क का अतिरिक्त प्रभार 6. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अनिल कुमार सिंह अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां जिलाधिकारी, भदोही एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण 7. शैलेश कुमार जिलाधिकारी, भदोही एवं CEO, भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण जिलाधिकारी, चंदौली 8. चंद्र मोहन गर्ग जिलाधिकारी, चंदौली विशेष सचिव, मुख्यमंत्री 9. रमेश रंजन अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊ जिलाधिकारी, गोंडा 10. प्रियंका निरंजन जिलाधिकारी, गोंडा विशेष सचिव, नगर विकास 11. उमेश मिश्रा विशेष सचिव, नगर विकास (स्थानांतरणाधीन) जिलाधिकारी, जौनपुर 12. सैमुअल पॉल एन. जिलाधिकारी, जौनपुर अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां 13. मनोज कुमार राय विशेष सचिव, नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशन जिलाधिकारी, श्रावस्ती 14. अन्नपूर्णा गर्ग जिलाधिकारी, श्रावस्ती विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार 15. आलोक यादव जिलाधिकारी, शामली विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स 16. प्रवीण वर्मा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा जिलाधिकारी, शामली

बता दें कियूपी में इसस पहले 14 नवंबर को 38 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया था। इसके साथ ही कई जिलों के डीएम भी बदले गए थे। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में ट्रांसफर किए जा रहे हैं।