जन्माष्टमी का फेस्टिवल हर कृष्ण भक्त के लिए बेहद खास होता है. इस बार कृष्ण जन्मोत्सव 4 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा. इस खास मौके पर आप कान्हा के भोग में मलाई लड्डू शामिल कर सकते हैं. इसे बनाना भी बहुत आसान है और बहुत ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है. इसका स्वाद भी कमाल का होता है.

जन्माष्टमी पर आप इन लड्डुओं को लास्ट मिनट भी बनाकर तैयार कर सकते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बस इंग्रेडिएंट्स लाकर रख लें. चलिए देख लेते हैं जन्माष्टमी स्पेशल लड्डू की ईजी रेसिपी.
गैस जलाए बनने वाला आसान प्रसाद
जन्माष्टमी स्पेशल लड्डू की ये रेसिपी फूड इंफ्लूएंसर…दीक्षा ने शेयर की है. चलिए पहले देख लेते हैं इंग्रेडिएंट्स.
- क्या क्या चाहिए होगा?
- 1 कप ताजा नारियल
- 1½ कप फ्रेश पनीर
- 1½ कप काजू
- 1½ कप मिल्क पाउडर
- ¼ कप पिसी हुई चीनी
- 1½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- गार्निश के लिए केसर के धागे 2 चम्मच दूध में भिगोए हुए.
मलाई लड्डू की रेसिपी
- सबसे पहले नारियल को तोड़कर इसका पानी हटा दें और इसका छिलका हटाकर सफेद हिस्सा निकल लें.
- नारियल को छोटे टुकड़ों में कट कर लें. पनीर को भी हाथों से क्रश कर लें.
- नारियल और पनीर के साथ ही काजू, चीनी और मिल्क पाउडर को ब्लेंडर में डालकर पीस लें.
- इन सारी चीजों में इतनी नमी रहती है कि एक मुलायम गूंथा हुआ आटा जैसा बन जाएगा.
- अगर मिक्सचर ज्यादा रूखा है और ब्लेंड करने में दिक्कत हो, तो एक बार में सिर्फ 1 छोटा चम्मच दूध डालें.
- तैयार किए गए मिश्रण को प्लेट में निकाल लें और हाथों में देसी घी लगाकर लड्डू बना लें.
- सारे लड्डू बन जाने के बाद ऊपर से केसर वाला दूध और पिस्ता से सारे लड्डू गार्निश कर लें.
View this post on Instagram
- इन लड्डुओं को फ्रीज में रख दें और कान्हा को भोग लगाने के बाद प्रसाद में सभी को खिलाएं और खुद भी खाएं.



