आगामी 21 जून को होने वाली नीट पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की तरफ यह फैसला लिया गया है। इसके लिए परिवहन विभाग छात्रों को बस में निशुल्क यात्रा की सुविधा देगा। सरकार जल्द ही शासनादेश जारी करने वाली है।

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों संग बैठक में कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासन ने यह फैसला लिया है। मुख्य सचिव ने परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और लीक-मुक्‍त कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी दिए हैं।

उत्तराखंड में 40 डिग्री पारे के बीच गुड न्यूज, IMD ने बताया- आज कहां-कहां बारिश
बैठक में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्यव्यापी आयोजनों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई, जिसके तहत सभी जिलों में बुनियादी सुविधाओं और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री प्रधान की छात्रों से अपील
इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 21 जून को होने वाली नीट-यूजी पुन: परीक्षा का सुचारु और त्रुटिरहित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न उपाय किए गए हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की अपील भी की।

प्रधान ने कहा कि सरकार इस बार प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर उन्हें परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने तक, हर पहलू पर अतिरिक्त सावधान बरत रही है।

प्रधान ने इसके अलावा सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर सहयोग का अनुरोध भी किया है। उन्होंने कहा, “पहले भी उनका समर्थन मिला था। मैंने उनसे इस बार और भी अधिक ध्यान देने का अनुरोध किया है।”

उन्होंने कहा कि कई राज्यों में पहले ही मुख्य सचिवों, महानिदेशकों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को शामिल करते हुए समीक्षा बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें एनटीए के महानिदेशक ने भी हिस्सा लिया।

सूत्रों के मुताबिक, एनटीए 21 जून को होने वाली नीट-यूजी पुन: परीक्षा के प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए भारतीय वायु सेना की मदद लेने की योजना बना रही है, क्योंकि प्रश्नपत्र लीक विवाद के बाद अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

वायु सेना के संभावित इस्तेमाल सहित सुरक्षा व्यवस्थाओं के सिलसिले में प्रधान ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार के शीर्ष स्तर पर नजर रखी जा रही है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “चुनौतियां पहले भी थीं और अभी भी मौजूद हैं। लेकिन इस बार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।”

तैयारियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि प्रधान ने कहा कि पुनर्परीक्षा 551 शहरों में 5,435 केंद्रों के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिनमें भारत के बाहर के 14 केंद्र भी शामिल हैं।