Tuesday, March 31, 2026
Uncategorized

बडी खबरः ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला! UN अफसर का बडा खुलासा!..

बडी खबरः ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला! UN अफसर का बडा खुलासा!..

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के एक राजनयिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और इस अंतरराष्ट्रीय संस्था पर आरोप लगाया है कि वह ईरान में परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल वाले हालात की तैयारी कर रहे हैं।

मोहम्मद सफा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट सेयर करते हुए अपने इस्तीफे का एलान किया। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक पत्र भी साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने इस फैसले की वजहें बताई हैं।

मोहम्मद सफा ने क्यों दिया इस्तीफा?
मोहम्मद सफा ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने काफी सोच-विचार करने के बाद ही यह फैसला लिया है। सफा ने यह भी दावा किया कि संयुक्त राष्ट्र के कुछ वरिष्ठ अधिकारी एक ताकतवर लॉबी के इशारे पर काम कर रहे हैं।

मोहम्मद सफा ने लिखा, ‘मुझे नहीं लगता कि लोग इस स्थिति की गंभीरता को समझ पा रहे हैं, क्योंकि UN ईरान में संभावित परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की तैयारी कर रहा है।’

सफा ने एक्स पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया, ‘यह तेहरान की एक तस्वीर है। यह उन अनपढ़, दुनिया न घूमे हुए, कभी सेना में सेवा न दिए हुए, युद्ध-प्रेमी लोगों के लिए है, जो इस पर बमबारी करने के ख्याल से ही अपनी जबान चाट रहे हैं।’

सफा ने आगे बताया, ‘यह कोई कम आबादी वाला रेगिस्तान नहीं है। यहां परिवार हैं, बच्चे हैं, पालतू जानवर हैं। आम मेहनतकश लोग हैं जिनके अपने सपने हैं। युद्ध चाहना एक बीमार मानसिकता है।’

परमाणु बम के हमले का डर
मोहम्मद सफा ने आगे लिखा, ‘तेहरान लगभग 1 करोड़ (10 मिलियन) लोगों का शहर है। जरा कल्पना कीजिए कि वाशिंगटन, बर्लिन, पेरिस, लंदन या किसी भी ऐसे शहर पर परमाणु बम गिरा दिए जाएं।’

सफा ने बताया, ‘इस जानकारी को लीक करने के लिए मैंने अपना कूटनीतिक करियर छोड़ दिया। मैंने अपने कर्तव्यों को निलंबित कर दिया ताकि मैं मानवता के खिलाफ इस अपराध का हिस्सा न बनूं और न ही इसका गवाह बनूं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसा मैंने ‘परमाणु शीतकाल’ (nuclear winter) को रोकने की कोशिश में किया, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।

सफा ने आगे बताया, ‘कल, संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 1 करोड़ लोगों ने कोई राजा नहीं (No Kings) के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना को बहुत गंभीरता से लिया जाना चाहिए। यह बेहद खतरनाक है।’

PVA में काम करते थे मोहम्मद सफा
मोहम्मद सफा संयुक्त राष्ट्र में ‘पैट्रियॉटिक विजन’ (जिसे PVA के नाम से भी जाना जाता है) के मुख्य प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे थे। PVA एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसे संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद में विशेष सलाहकार का दर्जा हासिल है।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ के मुताबिक, सफा साल 2013 से ही पैट्रियॉटिक विजन ऑर्गनाइजेशन के कार्यकारी निदेशक के पद पर थे। साल 2016 में PVA ने उन्हें संयुक्त राष्ट्र में अपना स्थायी प्रतिनिधि बनाने के लिए नामित किया था।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply