
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में सुबह-सुबह झमाझम बारिश शुरू हो गई है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि का भी अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 20 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 7 और 8 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल…
मौसम विभाग के पूर्वानूमान के मुताबिक, 7 और 8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज यानी 7 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
7 और 8 अप्रैल के मौसम का हाल
7 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट है।
8 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है।
7, 8 और 9 अप्रैल को यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान और ओडिशा में बारिश की संभावना है।
7 और 8 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रप्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान दो से तीन बार बारिश हो सकती है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में 7 से 10 अप्रैल के बीच बारिश, बर्फबारी और गरज-चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है।
मध्य प्रदेश, ओडिशा, बंगाल, बिहार जैसे राज्यों में 7 से 9 अप्रैल तक बिजली गिरने के साथ बारिश आने का अनुमान है।
इन राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवाओं और बारिश के साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की भी संभावना है।





