Himachal Se: Bhanu Saptami Religious Significance: आज 7 जून 2026 को भानु सप्तमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। सनातन धर्म में सप्तमी तिथि को बहुत ही शुभ बताया गया है, और जब यह रविवार के दिन आती है तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इसी कारण इसे रवि सप्तमी या विवस्वत सप्तमी भी कहा जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि, सूर्यदेव की आराधना करने से व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और धनसमृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस शुभ अवसर पर किए गए कुछ सरल उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
भानु सप्तमी के दिन करें ये उपाय
-
निरोगी काया के लिए
के दिन निरोगी काया के लिए उपाय करना शुभ बताया गया हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यदि आप स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना रखते हैं, तो इस दिन भूमि पर बैठकर सूर्यदेव की पूजा करें। चंदन या सुगंधित वस्तुओं से उनका पूजन करें और सच्चे मन से लंबी उम्र की प्रार्थना करें। अगर आप बीमार चल रहे हैं, तो इस दिन अधिक से अधिक समय सूर्य की रोशनी में बिताएं। साथ ही घर में ताजी हवा और धूप आने दें।
-
संतान की सुख समृद्धि के लिए उपाय
यदि आप अपने बच्चों की शिक्षा या करियर को लेकर चिंतित हैं, तो इस दिन लाल फूल लेकर सूर्यदेव को अर्पित करें। इसके बाद “ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं नमः” मंत्र का 11 बार जप करें।
-
दांपत्य जीवन के लिए उपाय
पतिपत्नी के रिश्ते में प्रेम और अपनापन बनाए रखने के लिए मीठे चावल बनाएं। इन्हें सूर्य की रोशनी में कुछ समय रखने के बाद मंदिर या किसी जरूरतमंद को दान करें।
-
कष्टों से मुक्ति के लिए उपाय
जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिएका कम से कम 11 बार जप करें। यह मंत्र मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
-
भाग्य को मजबूत करने के लिए
एक थाली में पुष्प, गंध और गुड़ रखकर सूर्यदेव को अर्पित करें। फिर उनसे अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करें और अंत में प्रसाद ग्रहण करें।



