: में 8 साल से जूनियर इंजीनियर भर्ती का इंतजार कर रहे करीब 100 कैंडिडेट्स ने ऑफिस का घेराव किया। कैंडिडेट्स ने ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और इलेक्ट्रिकलमैकेनिकल JE भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी करने की मांग की।

पिछले 2 महीने में 15वीं16वीं बार पहुंचे आयोग
प्रदर्शन में शामिल इलेक्ट्रिकल कैंडिडेट अवनीश प्रजापति ने बताया कि वे पिछले 2 महीने में करीब 15वीं16वीं बार आयोग के अधिकारियों के सामने अपनी मांग रखने पहुंचे हैं।
2023 में भेजा गया था भर्ती प्रस्ताव
कैंडिडेट्स के मुताबिक 2023 में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल JE भर्ती का प्रस्ताव को भेजा गया था। उस समय PET2023 के आधार पर भर्ती होने की उम्मीद थी। इसके बाद PET2024 नहीं हुआ और PET2025 के आधार पर भर्ती कराने की बात कही गई। अब PET2025 के आधार पर कई भर्तियों के विज्ञापन जारी हो चुके हैं, लेकिन JE भर्ती अब भी नहीं आई है।
23 भर्ती के विज्ञापन आ चुके, JE का इंतजार
कैंडिडेट्स का कहना है कि PET2025 के आधार पर आयोग अब तक करीब 23 भर्ती विज्ञापन जारी कर चुका है। हाल में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के पदों का विज्ञापन भी जारी हुआ है। कैंडिडेट्स का सवाल है कि जब दूसरी भर्तियों के विज्ञापन लगातार आ रहे हैं तो JE इलेक्ट्रिकलमैकेनिकल भर्ती का विज्ञापन क्यों नहीं जारी किया जा रहा।
कभी सिलेबस, कभी योग्यता का कारण बताया
कैंडिडेट्स ने बताया कि पिछले 23 महीनों में उन्होंने आयोग के अधिकारियों से कई बार बात की। भर्ती में देरी को लेकर कभी सिलेबस तो कभी योग्यता का कारण बताया गया। बाद में PET को लेकर भी स्थिति साफ नहीं की गई।
तारीख नहीं मिलने से नाराजगी
कैंडिडेट्स का कहना है कि वे लगातार आयोग के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन विज्ञापन कब जारी होगा इसकी कोई साफ तारीख नहीं बताई जा रही। लंबे इंतजार के कारण तकनीकी डिप्लोमा धारक युवाओं में नाराजगी है।
ये खबर भी पढ़ें:
PET 2025 के आधार पर भर्ती की मांग
कैंडिडेट्स की मांग है कि JE इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल के खाली पदों पर PET2025 के आधार पर जल्द भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। साथ ही भर्ती में देरी का कारण और इसकी मौजूदा स्थिति भी बताई जाए।



