Himachal Se: रायबरेलीः लोकसभा में विपक्ष के नेता और सीनियर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आर्थिक मुद्दे पर विफल रहने का आरोप लगाया है। रायबरेली में राहुल गांधी ने कहा कि अब जो आर्थिक तूफान आने वाला है, उसका झटका किसानों, युवाओं और छोटे व्यापारियों को लगेगा। उन्होंने कहा कि “बहुतबहुत मुश्किल समय आने वाला है ”। आर्थिक झटका इस तरह से लगेगा, जैसा पिछले कई सालों में नहीं हुआ है।”

पश्चिम एशियाई संकट का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ”ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध छिड़ गया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस संघर्ष के दौरान, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर कब्जा कर लिया जो एक रणनीतिक स्थान है। वहां से दुनिया के तेल का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है। ईरान ने घोषणा की कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ नहीं छोड़ेगा। परिणामस्वरूप पूरी दुनिया अब तेजी से तेल, उर्वरक और डीजल की गंभीर कमी का सामना करने लगी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश से सोना न खरीदने, इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करने और विदेश यात्रा से बचने का आग्रह करते हैं, लेकिन इसके तुरंत बाद ही वह विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं। उन्होंने कहा, “दुख की बात यह है कि एक भयंकर आर्थिक तूफान आ रहा है, जिसे कोई नहीं रोक सकता, ऐसा तूफान हमने अपने जीवन में कभी नहीं देखा। लोगों से सवाल करते हुए उन्होंने पूछा कि नुकसान किसका होगा? और उन्होंने जवाब दिया, “न तो अंबानी का होगा और न ही अडाणी का। नुकसान भारत के किसानों, मजदूरों, युवाओं, छोटे व्यापारियों और रोजगार पैदा करने वाले छोटे उद्योगों का होगा।”



