Himachal Se: Soya Pakora Recipe: सुबह या शाम के समय स्नेक्स में कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं तो पकौड़े एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। लेकिन हर बार आलू, प्याज, पालक, गोभी आदि के पकौड़े खाकर कहीं आप बोर तो नहीं हो गए, ऐसे में सोया पकौड़े की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। ये आपके सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक्स का स्वाद दोगुना कर देगा। जिसे आप चाय के साथ मजे से खा सकते हैं।

सुबह का नाश्ता हो या शाम की भूख, कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो घर पर बनाएं सोया पकौड़े​
सुबह का नाश्ता हो या शाम की भूख, कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो घर पर बनाएं सोया पकौड़े​

सोया बड़ी की सब्जी तो घरों में अक्सर बनाई जाती है लेकिन शायद बहुत कम लोगों को पता होगा कि इसके पकौड़े भी बनाए जा सकते हैं। इसका कुरकुरापन और चटपटा स्वाद दिल को खुश कर देता है। खासकर बच्चों के लिए चिप्स एवं कुरकुरे की जगह यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। अगर आप स्नैक्स में कुछ नई रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं तो सोया पकौड़ा बनाया जा सकता है।

सोया पकौड़ी बनाने की सामग्री

सोया बड़ी 150 ग्राम
बेसन एक कप
चावल का आटा आधा कप
अदरक एक इंच
लहसुन पांचछह कलिया
प्याज दो
हरी मिर्च दोतीन
करी पत्ता: दोतीन चम्मच
जीरा: एक चम्मच
हरा धनिया : आधी कटोरी
नमक: स्वादानुसार

बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें सोया बड़ी भिगोने के लिए डाल दें। जब ये पूरी तरह नरम हो जाए तो इन्हें निचोड़कर पानी को निकाल लें। इसके बाद लहसुन, प्याज, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी में डालकर उसका पेस्ट तैयार कर लें।

अब एक बर्तन में बेसन और चावल का आटा लें और उसमें पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाएं। बेसन और आटे को अच्छी तरह मिला लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब अदरकलहसुन, प्याज का पेस्ट इसमें डाल दें। साथ ही अजवाइन, गरम मसाला, करी पत्ता, हल्दी, नमक भी मिला दें।

इसके बाद भिगोई हुई सोया बड़ी इसमें डालकर चम्मच से अच्छी तरह मिला दें। फिर इसे दसपंद्रह मिनट तक ढक कर रख दें। इससे इसका आकार भी बड़ा हो जाता है। इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें और फिर आंच धीमी कर दें। अब बेसन में घुली सोया बड़ी को थोड़ाथोड़ा करके कड़ाही में डालें और सुनहरा होने तक तलें। इस बीच इन्हें बड़े चम्मच से पलटते रहें ताकि ये चारों ओर से बराबर पकें। अब सोया पकौड़े बनकर तैयार है इन्हें चाय या चटनी के साथ गरमागरम परोसें।