Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से पतिपत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी की धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. वारदात के बाद भी आरोपी शांत नहीं हुआ और खून से सना चाकू लेकर पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.

घर में केवल पतिपत्नी और बच्चे थे मौजूद
यह घटना रतलाम जिले के माणक चौक थाना क्षेत्र के सुनार बावड़ी इलाके स्थित बोरा वाकल हनुमान डूंडी रोड की है. पुलिस के अनुसार, घटना के समय घर में केवल पति असगर अली, उसकी पत्नी रूकैय्या और उनके बच्चे मौजूद थे. आरोपी के मातापिता किसी काम से शहर से बाहर गए हुए थे. इसी दौरान अचानक घर के अंदर से महिला की तेज चीखपुकार सुनाई दी. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. घर के अंदर का नजारा देखकर वह सन्न रह गए.
पड़ोसियों ने देखा खौफनाक मंजर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घर के अंदर बिस्तर पर महिला का खून से लथपथ शव पड़ा था. वहीं आरोपी पति हाथ में चाकू लेकर पत्नी पर लगातार हमला कर रहा था. आरोपी का गुस्सा और आक्रामक व्यवहार देखकर पड़ोसी डर गए और तुरंत बाहर निकल आए. इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी.
शव के पास बैठा रहा आरोपी
बताया जा रहा कि पत्नी की हत्या करने के बाद भी आरोपी वहां से नहीं भागा. वह खून से सना चाकू हाथ में लेकर शव के पास ही बैठा रहा. आसपास मौजूद लोगों ने दूर से उसका वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि पुलिस ने वीडियो की पुष्टि नहीं की है.
पुलिस ने मौके से आरोपी को पकड़ा
सूचना मिलते ही माणक चौक थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर साक्ष्य जुटाए और आरोपी असगर अली को मौके से ही हिरासत में ले लिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। महिला के शव को पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया.
हत्या की वजह की जांच जारी
फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. शुरुआती जांच में हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस आरोपी, उसके परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
पुलिस ने क्या कहा?
माणक चौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. मौके पर पहुंचने पर महिला मृत मिली. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति ने धारदार चाकू से पत्नी का गला रेतकर हत्या की है. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.



