Himachal Se: Chautha Bade Mangal Ki Shaam Upay: आज ज्येष्ठ मास का चौथा बड़ा मंगलवार है। सनातन धर्म में बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल का बड़ा महत्व है। खासतौर पर, उत्तर भारत में बड़े मंगल का पर्व बहुत श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। ज्योतिषयों के अनुसार, यदि इस दिन आप सुबह की पूजा न कर पाएं तो शाम की पूजा को भी उतना ही फलदायक माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं बड़े मंगल दिन शाम को किन उपायों को करने से आपकी सोई हुई किस्मत भी जाग सकती है।

Bade Mangal Upay : आज चौथे बड़े मंगल की शाम करना न भूलें ये महाउपाय, हनुमान जी करेंगे हर अधूरी मनोकामना पूरी​
Bade Mangal Upay : आज चौथे बड़े मंगल की शाम करना न भूलें ये महाउपाय, हनुमान जी करेंगे हर अधूरी मनोकामना पूरी​

बड़े मंगल की शाम करें ये खास उपाय

  • चमेली के तेल का दीपक जलाएं

शाम के समय हनुमान जी के सामने चमेली के तेल में एक लौंग डालकर दीपक जलाएं। ऐसा करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती है।

  • हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें

इसके अलावा, आज शाम श्रद्धा भाव से हनुमान चालीसाऔर सुंदरकांड का पाठ करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे भय, तनाव और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है।

  • सिंदूर अर्पित करें

हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर चढ़ाना बेहद शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इससे बजरंगबली प्रसन्न होकर भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते है।

  • बंदरों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं

शास्त्रों के अनुसार, पर बंदरों को गुड़चना, केले या मीठी चीजें खिलाना शुभ माना जाता है। साथ ही गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

हनुमान जी की पूजा का सबसे अच्छा समय क्या है?

धर्म ग्रथों में बताया है कि, बड़े मंगल की सुबह की पूजा जितनी महत्वपूर्ण होती है, उतनी ही खास शाम की पूजा भी मानी जाती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। धार्मिक मान्यता है कि, सूर्यास्त के बाद हनुमान जी की आराधना करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन आने वाली बड़े से बड़े संकटों से छुटकारा मिलती है।

बताया जाता है कि दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने से बजरंगबली जल्दी खुश होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते है। अगर आप भी हनुमान जी की कृपा चाहते है तो ऊपर दिए गए उपायों को अपानकर हनुमान जी को प्रसन्न कर सकते है।