IPL 2026 CSK Mukesh

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है, चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के स्टार खिलाड़ी की माँ का निधन हो गया है, इस बात की पुष्टि खुद चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने की है और अपने सोशल मीडिया से एक भावुक मैसेज लिखा है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने पुष्टि की है कि टीम के तेज गेंदबाज की माँ का निधन हुआ है, जिसकी वजह से वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच का हिस्सा नही होंगे.

CSK ने जारी किया भावुक नोट

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की माँ का निधन हो गया है और इसी वजह से मुकेश टीम छोड़कर अपने घर पहुंच गए हैं, मुकुल अपनी माँ के अंतिम संस्कार के लिए अपने होम टाउन भीलवाड़ा पहुंच गए हैं और अपनी का अंतिम संस्कार करके ही वापस लौटेंगे.

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस खिलाड़ी के लिए एक भावुक नोट जारी करते हुए लिखा कि

“सीएसके परिवार मुकेश चौधरी की माता के निधन पर शोक व्यक्त करता है. हम मुकेश और उनके परिवार के साथ खड़े हैं और इस बेहद कठिन समय में उन्हें अपनी दुआओं और प्रार्थनाओं में याद रख रहे हैं.”

कैसा रहा है चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उनका प्रदर्शन

मुकेश चौधरी को CSK ने रिटेन किया था. साल 2022 में मुकेश चौधरी ने अपना आईपीएल डेब्यू चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही किया था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने अब तक टीम के लिए खेले 17 मैचों में 19 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनका औसत 28.57 का रहा है.

CSK के इस खिलाड़ी ने इस सीजन  सिर्फ 1 ही मैच खेला था, उन्हें SRH के खिलाफ प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था, अब उनके बाहर होने के बाद गुरजपनीत को आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने का मौका मिल सकता है.

ALSO READ: IPL 2026 में अब तक इस गेंदबाज को कोई भी बल्लेबाज नही ठोक पाया है छक्का, BCCI जल्द दे सकती है डेब्यू का मौका