पंजाब कांग्रेस संगठन में बदलाव के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान अनुशासनहीनता को लेकर सस्पेंड किए गए कांग्रेस के नेताओं को पार्टी में वापिस लिया जाना शुरू हो गया है. पूर्व विधायक मदनलाल जलालपुर जिन्होंने पूर्व में कांग्रेस नेतृत्व को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे उन्हें प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने वापस कांग्रेस में शामिल करवा दिया है.

मदनलाल जलालपुर चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थक हैं और पूर्व में चरणजीत सिंह चन्नी ने जब तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के खिलाफ मोर्चा खोला था, तब मदनलाल जलालपुर ने कांग्रेस नेतृत्व को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे और इसी वजह से उन्हें पार्टी से सस्पेंड किया गया था.
परगट सिंह ने जारी किया पत्र
लेकिन फिलहाल ये सस्पेंशन वापस ले लिया गया है. पंजाब कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर पोस्ट कर लिखा पूर्व विधायक एस. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मदन लाल जलालपुर का निलंबन रद्द कर कांग्रेस पार्टी में उनकी वापसी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया है.
पंजाब कांग्रेस के प्रमुख परगट सिंह ने इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी किया. बता दें कि अगस्त में चरणजीत सिंह चन्नी ने उन्हें एक कीमती नेता बताया था. उन्होंने कहा था कि ऐसे नेताओं को दरकिनार करने की जगह सहेज कर रखना चाहिए.
जल्दी जारी हो सकती है पहली सूची
पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मदनलाल जलालपुर की वापसी को बेहद अहम माना जा रहा है. अगले कुछ दिनों में कांग्रेस पंजाब में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर सकती है.
परगट सिंह ने पिछले हफ्ते कहा था कि टिकट का चयन केवल जीतने की क्षमता के आधार पर नहीं, बल्कि उम्मीदवार की सार्वजनिक छवि और मतदाताओं के बीच उनकी स्वीकार्यता को भी ध्यान में रखा जाएगा.
मदनलाल जलालपुर की वापसी से पंजाब कांग्रेस में अपनी मतभेद को सुलझाने में भी मदद मिल सकती है. जाहिर है पार्टी नेताओं को एक मंच पर लाकर मोर्चे को मजबूत दिखाने की कोशिश कर रही है.



