: छठ महापर्व के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। , , , और जैसे बड़े शहरों से बिहार जाने वाली ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ है। कई प्रमुख ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। वहीं, हवाई सफर करने वालों को भी जेब ढीली करनी पड़ रही है। कुछ रूट पर पटना जाने वाली फ्लाइट का किराया 44 हजार रुपये के पार पहुंच गया है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जबकि दिल्ली और बिहार सरकार ने मिलकर 77 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है।

बिहार और पूर्वांचल के लोगों के लिए छठ सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि परिवार के साथ खुशियां बांटने और अपनी मिट्टी से जुड़ने का खास अवसर है। यही वजह है कि हर साल की तरह इस बार भी त्योहार से पहले घर लौटने वालों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। कोई ट्रेन में कंफर्म सीट पाने की कोशिश कर रहा है तो कोई महंगे टिकट खरीदकर भी अपने परिवार के बीच पहुंचना चाहता है।

इस बार छठ महापर्व 13 नवंबर को नहायखाय के साथ शुरू होकर 16 नवंबर को उषा अर्घ्य और पारण के साथ संपन्न होगा। ऐसे में जो लोग अब तक घर नहीं पहुंच पाए हैं, उनके लिए 13 नवंबर का दिन काफी अहम है। हालांकि, अतिरिक्त परिवहन सेवाओं के बावजूद कई रूट पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए मारामारी

छठ के मौके पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है। कई प्रमुख ट्रेनों में टिकट बुकिंग बंद हो चुकी है, जबकि दूसरी ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। सूरत से बिहार जाने वाले यात्रियों की भी बड़ी संख्या देखने को मिल रही है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, उधना स्टेशन से बिहार के जयनगर जाने वाली ट्रेनों के लिए एक ही दिन में 37,698 टिकट खरीदे गए। यह आंकड़ा बताता है कि छठ पर घर पहुंचने के लिए लोग कितनी मशक्कत कर रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक, बिहार और आसपास के क्षेत्रों के लिए 103 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वहीं, दक्षिण मध्य रेलवे नवंबर महीने में करीब 400 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में है। इन सेवाओं से पटना, दरभंगा, छपरा, मुजफ्फरपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और हावड़ा जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली से बिहार के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें

दिल्ली और बिहार के बीच यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कुछ अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है।

मुजफ्फरपुरआनंद विहार स्पेशल: ट्रेन नंबर 05281 मुजफ्फरपुर से 18 नवंबर को सुबह 6:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

वापसी सेवा: ट्रेन नंबर 05282 आनंद विहार से 19 नवंबर को सुबह 7 बजे रवाना होकर 21 नवंबर को सुबह 4:50 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर और मुरादाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।

इसके अलावा रामनगरपाटलिपुत्र साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन भी बढ़ाया गया है। ट्रेन नंबर 05080 रामनगर से 28 नवंबर को अतिरिक्त फेरा लगाएगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 05079 पाटलिपुत्र से 29 नवंबर को रवाना होगी। यह ट्रेन गोरखपुर के रास्ते संचालित होगी।

फ्लाइट का किराया 44 हजार रुपये के पार

ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण कई लोग हवाई सफर का विकल्प चुन रहे हैं। लेकिन त्योहार के दौरान फ्लाइट की मांग बढ़ने से हवाई किराये भी काफी महंगे हो गए हैं। कुछ रूट पर पटना जाने के लिए टिकट की कीमत 44 हजार रुपये से अधिक दिखाई दे रही है। 13 नवंबर को ट्रैवल वेबसाइट पर उपलब्ध किराये के मुताबिक, अलगअलग शहरों से पटना जाने वाली फ्लाइट की शुरुआती और अधिकतम कीमत इस प्रकार है:

शहर शुरुआती किराया अधिकतम किराया
दिल्ली ₹15,367 ₹30,385
मुंबई ₹18,401 ₹22,913
पुणे ₹14,247 ₹27,490
बेंगलुरु ₹16,260 ₹36,244
चेन्नई ₹17,505 ₹41,282
अहमदाबाद ₹20,183 ₹34,120
लखनऊ ₹21,452 ₹44,625

दिल्ली से पटना के लिए स्पाइसजेट की नॉनस्टॉप फ्लाइट का शुरुआती किराया 15,367 रुपये दिख रहा है। वहीं, मुंबई से पटना के लिए सबसे कम किराया 18,401 रुपये है, हालांकि इसमें दिल्ली में एक स्टॉप शामिल है। इस रूट पर सीधी फ्लाइट के लिए कम से कम 22,913 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। पुणे से पटना का शुरुआती किराया 14,247 रुपये और बेंगलुरु से 16,260 रुपये है। वहीं, चेन्नई और अहमदाबाद से पटना जाने के लिए यात्रियों को क्रमशः 17,505 रुपये और 20,183 रुपये से शुरुआत करनी पड़ रही है। सबसे महंगा किराया लखनऊ से पटना के रूट पर दिखाई दिया, जहां टिकट की कीमत 44,625 रुपये तक पहुंच गई। इस रूट पर सीधी फ्लाइट की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ध्यान देने वाली बात है कि ये किराये 13 नवंबर को ट्रैवल वेबसाइट पर दिखाई दे रहे उपलब्ध विकल्पों के आधार पर हैं। सीटों की उपलब्धता और बुकिंग के समय के हिसाब से कीमतों में बदलाव हो सकता है।

दिल्ली से बिहार के लिए 77 अतिरिक्त बसें

ट्रेन और फ्लाइट के अलावा बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी राहत की व्यवस्था की गई है। छठ के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली और बिहार सरकार ने मिलकर 77 अंतरराज्यीय बसें शुरू की हैं। इन बसों का संचालन दिल्ली के आनंद विहार बस टर्मिनल से बिहार के पांच डिवीजनों के लिए किया जा रहा है।

बसों का रूट के हिसाब से ब्योरा इस प्रकार है:

मुजफ्फरपुर: 36 बसें

पटना: 13 बसें

पूर्णिया: 12 बसें

गया: 10 बसें

दरभंगा: 6 बसें

इन बसों में एसी और नॉनएसी के साथ स्लीपर और सीटर की सुविधा भी दी गई है। यात्रियों को बस की श्रेणी और रूट के आधार पर 134 रुपये से लेकर 1,028 रुपये तक की किराये में छूट मिल रही है। दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य बिहार और पूर्वांचल के लोगों को छठ के दौरान सुरक्षित और किफायती सफर उपलब्ध कराना है।

ये भी पढ़ें:

रेलवे स्टेशनों पर भीड़ संभालने के लिए खास इंतजाम

छठ के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करना भी रेलवे के लिए बड़ी चुनौती है। इसे देखते हुए दिल्ली के आनंद विहार और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विशेष होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इन होल्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए टिकट काउंटर, शौचालय, खानपान की दुकानें, हेल्प डेस्क और अनाउंसमेंट सिस्टम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा वाराणसी, हावड़ा समेत दूसरे प्रमुख स्टेशनों पर भी यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कुल मिलाकर, छठ पर घर पहुंचने के लिए यात्रियों की भीड़ ने ट्रेनों, बसों और हवाई सफर तीनों पर दबाव बढ़ा दिया है। रेलवे और सरकारों की ओर से अतिरिक्त सेवाएं शुरू की गई हैं, लेकिन आखिरी वक्त में घर लौटने वालों के लिए सफर अब भी आसान नहीं है।

ये भी पढ़ें: