मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी के अवसर पर सीएम हाउस में विधिविधान से कन्या और शस्त्र पूजन किया. इस दौरान उन्होंने शक्ति, साहस और धर्म की रक्षा का संदेश दिया. उन्होंने ईश्वर से प्रदेश की सुखसमृद्धि, शांति, सुरक्षा की कामना की. पूजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि मैं दशहरा के पावन पर्व की प्रदेश वासियों को देशवासियों को बधाई देता हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है. हमारी सरकार भी जनकल्याणकारी कामों के साथ लगातार अपना काम कर रही है.

ने कहा हम सब जानते हैं कि लोकतंत्र में सबसे अच्छी बात जनता के अधिकार की है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लेकिन जनता के अधिकार, जनता तभी शक्तिशाली होती है, जब हमारा अपना बल उनको ये कवच प्रदान करें. ऐसे में सशस्त्र बलों ने, सेना ने देश का मानसम्मान बढ़ाने के लिए तमाम प्रकार के बलिदान देते हुए इस दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को एक अलग प्रकार की ताकत दी है.

भगवान राम के संघर्ष का स्मरण

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हम सब आज के दिन भगवान राम के उस संघर्ष को भी स्मरण कर रहे हैं, जो 17 लाख साल पहले हुआ. आज ही के दिन भगवान राम ने रावण का वध करके रामराज्य की शुरुआत की थी.

राम भगवान के जीवन के विविध पक्षों से हम अपने जीवन के अंदर उन सब चीजों को धारण करने का प्रयास करें. उन्होंने कहा कि गरीब से गरीब आदमी के कल्याण की कामना करें, हर एक के जीवन से कष्ट मिटे, सुख, संपत्ति, वैभव की वर्षा हो, मेरी अपनी ओर से प्रदेश वासियों को बहुतबहुत बधाई.

सरकार मना रही उत्सव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने सभी त्योहारों को मिलजुल कर मनाने का शासकीय स्तर पर भी निर्णय किया है. उसी के परिपालन में हम अलगअलग जगहों पर शस्त्रपूजन कर रहे हैं. अन्य मंत्री भी जिलों में जाने वाले हैं. हमारे लिए ये बहुत अच्छा अवसर भी है. आज ही के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना भी हुई थी. मैं अपनी ओर से सभी स्वयंसेवकों को प्रदेशवासियों को, देशवासियों को बधाई देता हूं.